विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Rinku Singh पर बड़ा अपडेट, जिम्बाब्वे के खिलाफ 'करो या मरो' मैच से पहले टीम से जुड़ेंगे

Published: Wed, 25 Feb 2026 04:48 PM (IST)

Rinku Singh Update IND vs ZIM: भारतीय क्रिकेट टीम के बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने ये खुलासा किया है कि ...और पढ़ें

Rinku Singh खेलेंगे जिम्बाब्वे के खिलाफ सुपर-8 मैच?

Rinku Singh खेलेंगे जिम्बाब्वे के खिलाफ सुपर-8 मैच?

HighLights

  1. रिंकू सिंह आज शाम टीम से जुड़ेंगे

  2. जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच खेलेंगे रिंकू?

  3. रिंकू के पिता को चौथे चरण का लिवर कैंसर हैं

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Rinku Singh availability for IND vs ZIM: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह (Rinku Singh) को लेकर बड़ी राहत की खबर सामने आई है। बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक (Sitanshu Kotak) ने बुधवार को साफ किया कि रिंकू जिम्बाब्वे के खिलाफ सुपर-8 मुकाबले से पहले टीम से जुड़ जाएंगे।

Rinku Singh खेलेंगे जिम्बाब्वे के खिलाफ सुपर-8 मैच?

दरअसल, रिंकू सिंह मंगलवार यानी 24 फरवरी 2026 की शाम चेन्नई में चल रहे टीम कैंप से अचानक घर लौट गए थे। उनके पिता की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें तुरंत जाना पड़ा। जानकारी के अनुसार, उनके पिता स्टेज-4 लीवर कैंसर से जूझ रहे हैं और फिलहाल वेंटिलेटर पर हैं। इस बीच जिम्बाब्वे के खिलाफ ‘करो या मरो’ मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में कोटक ने कहा,

 

 

रिंकू के पिता की तबीयत ठीक नहीं थी, इसलिए वह घर गए थे। मुझे लगता है कि वह आज (बुधवार) शाम तक वापस आ जाएंगे।

-

सितांशु कोटक

बता दें कि रिंकू ने अब तक टूर्नामेंट में भारत के सभी मैच खेले हैं, ऐसे में उनका टीम से जुड़ना बेहद अहम माना जा रहा है।

IND vs ZIM: भारत के लिए ‘करो या मरो’ जैसा मुकाबला

डिफेंडिंग चैंपियन भारत को 26 फरवरी यानी गुरुवार को सुपर-8 के अपने दूसरे मुकाबले में जिम्बाब्वे से भिड़ना है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 76 रन की करारी हार के बाद भारत का नेट रन रेट -3.80 हो गया है। ऐसे में बड़े अंतर से जीत दर्ज करना टीम के लिए बेहद जरूरी हो गया है।

हालांकि टीम की सबसे बड़ी चिंता टॉप ऑर्डर की नाकामी है। ओपनिंग और नंबर-3 की समस्या अब साफ नजर आने लगी है।

अभिषेक शर्मा की फॉर्म चिंता का विषय

टी20 विश्व कप 2026 से पहले भारत ने घरेलू सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था। ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने ओपनिंग में बेहतरीन बल्लेबाजी की थी।

लेकिन इस वर्ल्ड कप में अभिषेक शर्मा की फॉर्म गिरती हुई दिखी है। धीमी पिचों और ऑफ स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ उन्हें काफी संघर्ष करते हुए देखा गया। चार मैचों में वो सिर्फ 15 रन बना पाए हैं। इस दौरान उनका औसत 3.75 और स्ट्राइक रेट 75 रहा है। ऐसे में अभिषेक को लेकर बात करते हुए कहा कि बीमारी के बाद अभिषेक शर्मा में मोमेंटम नहीं था लेकिन हमें एक खिलाड़ी पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है। वह फॉर्म में वापसी से ज्यादा दूर नहीं हैं।

बैटिंग कोच के बयान से ये साफ था कि इस मैच में संजू सैमसन की एंट्री हो सकती है, लेकिन अभी तक ये तय नहीं हो पा रहा है कि कौन बाहर होगा, क्योंकि सितांशु कोटक ने अभिषेक को अभी भी बैक किया है।

वहीं, उन्होंने ये भी कहा, 

हम बदलाव के बारे में सोच रहे हैं। हमारे दोनों ओपनर्स बाएं हाथ के हैं और नंबर-3 का बैटर भी बाएं हाथ का है। ऐसे में विरोधी टीम ऑफ स्पिनर लेकर आ रही हैं, इसलिए हम बदलाव के बारे में विचार कर रहे हैं।

-

सितांशु कोटक

IND vs ZIM: दोनों टीमें

भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, संजू सैमसन, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल।

जिम्बाब्वे: सिकंदर रजा (कप्तान), ब्रायन बेनेट, तादिवानाशे मारुमानी (विकेटकीपर), रयान बर्ल, ताशिंगा मुसेकिवा, टोनी मुन्योंगा, डियोन मायर्स, ब्रैड इवांस, ग्रेम क्रेमर, रिचर्ड नगरावा, ब्लेसिंग मुजाराबानी, वेलिंग्टन मसाकाद्ज़ा, बेन करन, क्लाइव मदांडे, टिनोटेंडा मापोसा।

यह भी पढ़ें- मैच देखने के बाद बिगड़ी थी रिंकू सिंह के पिता की तबीयत, चाहते हैं टी-20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी लाए बेटा

यह भी पढ़ें- Rinku Singh टी20 वर्ल्‍ड कप 2026 को बीच में छोड़कर घर लौटे, गंभीर हालत में पिता को वेंटिलेटर पर रखा गया