विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'सूर्यवंशी-अभिषेक से बेहतर हैं गायकवाड़', रविचंद्रन अश्विन के बयान ने मचाई सनसनी

Published: Sun, 03 May 2026 04:53 PM (IST)

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने आईपीएल 2026 में लगातार दो अर्धशतक लगाया। इसके बाद भारत के पूर्व स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने उनकी जमकर तारीफ की है।

ऋतुराज गायकवाड़

ऋतुराज गायकवाड़

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत के पूर्व दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन का मानना है कि ऋतुराज गायकवाड़ की फॉर्म में वापसी के बाद ये टीम और भी खतरनाक होती जा रही है। चेन्नई ने शनिवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ चेपॉक में खेले गए मुकाबले में 8 विकेट से जीत हासिल की। मैच गायकवाड़ ने कप्तानी पारी खेली और टीम को जीत दिलाई। अश्विन इससे काफी प्रभावित दिखे और उन्होंने सीएसके को लेकर बड़ी भविष्यवाणी कर दी।

चेन्नई के लिए आईपीएल 2026 में प्रदर्शन अब तक मिला-जुला रहा है। हालांकि, टीम ने पिछले कुछ मैचों में अच्छा प्रदर्शन किया और अब तक 4 मैचों में जीत हासिल कर ली है। अश्विन ने गायकवाड़ की तुलना वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा जैसे खिलाड़ियों के साथ करते हुए उन्हें अलग बताया। उनका कहना है कि ऋतुराज की इस पारी की तुलना सूर्यवंशी या फिर अभिषेक से नहीं की जा सकती है।

रविचंद्रन अश्विन ने की ऋतुराज गायकवाड़ की तारीफ

जियोस्टार पर बात करते हुए अश्विन ने कहा, "हर कोई ऋतुराज गायकवाड़ के फॉर्म की बात कर रहा था। उनकी ये पारी पिछले मैच की वजह से आई है। गुजरात के खिलाफ मैच में विकेट काफी चुनौतीपूर्ण था। उन्होंने क्रीज पर समय बिताया और जिस तरह की पारी खेली, उसकी तुलना वैभव सूर्यवंशी या फिर अभिषेक शर्मा जैसे खिलाड़ियों से नहीं की जा सकती है। ऐसी विकेटों पर इसी तरह से खेलना चाहिए।"

पूर्व दिग्गज स्पिनर ने आगे कहा, "गायकवाड़ ने इस मुकाबले में बेहतरीन लय में बल्लेबाजी की और परिस्थितियों को अच्छे से समझा। उनकी भूमिका बहुत ही महत्वपूर्ण थी। अगर सीएसके वहां पर एक या दो विकेट खो देती, तो उनकी बैटिंग पर दबाव बढ़ जाता। उन्होंने जिस तरह से बल्लेबाजी की, उसे देखते हुए मैं कह सकता हूं कि सीएसके हर मैच के साथ खतरनाक होती जा रही है।"

गायकवाड़ की लगातार दो फिफ्टी

आईपीएल 2026 के शुरुआती मैचों में कप्तान गायकवाड़ बल्ले से संघर्ष कर रहे थे। हालांकि, पिछले दो मैचों में उन्होंने लगातार दो अर्धशतक लगाए हैं और फॉर्म में वापसी की है। गायकवाड़ ने गुजरात के खिलाफ खेले गए मुकाबले में नाबाद 74 रनों की पारी खेली लेकिन टीम का हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद मुंबई के खिलाफ भी चेन्नई के कप्तान ने अपनी लय को बरकरार रखा और 48 गेंदों पर नाबाद 67 रनों की पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई।

यह भी पढ़ें- टी20 में मुंबई इंडियंस की बादशाहत, चेन्नई-बेंगलुरु को पछाड़कर रचा कीर्तिमान; रोहित का सबसे बड़ा योगदान

यह भी पढ़ें- कौन हैं Ira Jadhav? 16 की उम्र में बन गई ऑक्शन की क्वीन; बड़े नाम रह गए पीछे