यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 09, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
रवि शास्त्री ने किया खुलासा, BCCI के इस पूर्व अधिकारी ने जगाया था आत्मविश्वास, मैं कोच नहीं बनना चाहता था
एक शख्स जिसका मैं खास तौर पर नाम लेना चाहूंगा। उनका नाम एन श्रीनिवासन है। यही वो शख्स थे जिन्होंने ...और पढ़ें

नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री का कार्यकाल खत्म हो चुकी है। आइसीसी टी20 विश्व कप से टीम से बाहर होने के बाद आखिरी मैच खेलने के साथ ही उनकी पूरी कोचिंग स्टाफ का करार बीसीसीआइ के साथ खत्म हो गया। जाते जाते शास्त्री ने सभी को शुक्रिया कहा टीम को अपना आखिरी स्पीच भी दी साथ ही उस शख्स के नाम का भी खुलासा कर दिया जिनकी वजह से वह कोच बने।
शास्त्री ने मीडिया से बात करते हुए कहा, "मैं उन सभी कमेटी का शुक्रिया करना चाहूंगा जिन्होंने मुझे बतौर कोच चुना। इसमें विनोद राय और उनकी टीम भी शामिल है। कुछ वक्त के लिए वो सीओए में रहे थे। मैं उन सभी का शुक्रिया करना चाहूंगा क्योंकि यह सभी मेरी इस यात्रा का हिस्सा रहे।"
"एक शख्स जिसका मैं खास तौर पर नाम लेना चाहूंगा। उनका नाम एन श्रीनिवासन है। यही वो शख्स थे जिन्होंने मुझे 2014 में इस बात के लिए जोर डाला कि मैं ये काम कर सकता हूं। बल्कि मुझे इस बात का भरोसा नहीं था कि इस काम को मैं कर सकता हूं। उनको मेरी काबिलियत पर मेरे से ज्यादा भरोसा था। मुझे उम्मीद है मैंने उनके भरोसे को नीचा नहीं दिखाया। सर, अगर आप यह सुन रहे हैं तो मुझे यह काम करने का मौका दिया गया और बिना किसी सोच विराट के इसे किया।"
"देखिए मुझे ऐसा लगता है कि अपने कार्यकाल के दौरान जो भी काम दिया गया था उसे अच्छे से किया। काम शुरू करने से पहले टीम में 10 कमिायां थी जिसमें से मैंने 9 तो दूर कर दी है। एक बची जो आगे मेरे बाद कोच खत्म करने की कोशिश करेंगे। मुझे दो जिम्मेदारी मिली उसमें मैं सफल रहा क्योंकि अगर एक या दो कमियां ही खत्म कर पता तो निराश रहता लेकिन देखिए कह सकता हूं 10 में से 9 दूर कर दी तो खुशी है।"
