विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 07, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अच्छा प्रदर्शन करने के बाद भी वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली जगह तो छलका इस बल्लेबाज का दर्द

By Vikash GaurEdited By:
Published: Fri, 07 Jan 2022 11:21 AM (IST)

ICC Womens Cricket World Cup 2022 के लिए टीम में नहीं चुने जाने पर महिला बल्लेबाज पूनम राउत ने निराशा ...और पढ़ें

Punam Raut को टीम में जगह नहीं मिली है. (फोटो Wasim Jaffer Tw)
Punam Raut को टीम में जगह नहीं मिली है. (फोटो Wasim Jaffer Tw)

नई दिल्ली, एएनआइ। गुरुवार 6 जनवरी को आइसीसी वुमेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप 2022 के लिए टीम इंडिया का ऐलान हुआ। इस टीम में बल्लेबाज पूनम राउत को जगह नहीं मिली है। ऐसे में पूनम राउत ने विश्व कप टीम से बाहर होने पर निराशा व्यक्त की है। राउत ने यह भी कहा कि जब भी मौका मिला है उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया है और विश्व कप में प्रदर्शन करने का मौका नहीं दिया जाना हमेशा एक खिलाड़ी के लिए मुश्किल पल है।

ट्विटर पर एक बयान जारी कर पूनम राउत ने कहा, "अनुभवी बल्लेबाजों में से एक और भारत के लिए लगातार रन बनाने वाले खिलाड़ी के रूप में, मैं विश्व कप टीम का हिस्सा नहीं होने से बेहद निराश हूं। 2021 में, मैंने 73.75 के औसत से 295 रन बनाए। मैंने पिछले साल कुल छह एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच खेले, जिसमें एक शतक और दो अर्धशतक मैंने जड़े थे। लगातार अच्छा प्रदर्शन करने के बाद भी बाहर रहना बहुत निराशाजनक है। यह कहने के बाद, मैं उन सभी खिलाड़ियों को अपनी शुभकामनाएं देना चाहती हूं जो भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।"

आगामी महिला विश्व कप के लिए भारत की टीम की घोषणा गुरुवार को की गई। मिताली राज टीम की अगुआई करेंगी, जबकि जेमिमा रोड्रिग्स और शिखा पांडे को टीम से बाहर रखा गया है। अखिल भारतीय महिला चयन समिति ने गुरुवार को आइसीसी महिला विश्व कप 2022 के लिए टीम का चयन किया। टीम इंडिया 6 मार्च 2022 को तोरंगा में पाकिस्तान के खिलाफ अपना पहला विश्व कप मैच खेलेगी। इससे पहले भारतीय टीम को विश्व कप की मेजबान न्यूजीलैंड के खिलाफ एक टी20 और पांच मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है।