विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ऑस्ट्रेलिया की कभी नहीं हुई होगी इतनी तगड़ी बेइज्जती, ओमान के कप्तान ने कंगारूओं को दे डाली धमकी

Published: Fri, 20 Feb 2026 03:56 PM (IST)

ओमान के कप्तान जतिंदर सिंह का कहना है कि उनकी टीम ऑस्ट्रेलिया को हरा सकती है। सिंह का मानना है ...और पढ़ें

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम

HighLights

  1. ऑस्ट्रेलिया सुपर-8 से बाहर हो चुकी है

  2. ऑस्ट्रेलिया और ओमान का होना है मैच

  3. जतिंदर सिंह ने दी चेतावनी

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गई है। उन्हें जिम्बाब्वे और श्रीलंका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद कमजोर ऑस्ट्रेलियाई टीम को देखते हुए ओमान के कप्तान जतिंदर सिंह से उन्हें हराने के दावा किया है। सिंह का मानना है कि कंगारू टीम इस समय संघर्ष कर रही है और ऐसे समय में उन्हें हराया जा सकता है।

ऑस्ट्रेलिया की टीम विश्व कप से पहले चोटों से जूझ रही है और पैट कमिंस, जोश हेजलवुड जैसे गेंदबाज टूर्नामेंट से बाहर थे। ऐसे में कंगारू टीम काफी कमजोर दिखाई दे रही है। गेंदबाजी में भले ही उनके स्टार गेंदबाज नहीं हैं लेकिन बल्लेबाजी भी उनकी फ्लॉप रही है और यही कारण है कि 2021 के चैंपियन सुपर-8 के लिए क्वालीफाई नहीं कर सके हैं। अब ओमान के कप्ताने भी उन्हें चेतावनी दे डाली है।

जतिंदर सिंह ने ऑस्ट्रेलिया को हराने का किया दावा

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले मुकाबले से पहले ओमान के कप्तान जतिंदर सिंह ने आईसीसी से बात करते हुए कहा, "इस समय ऑस्ट्रेलिया को हराना हमारे लिए बड़ा अवसर है। मुझे लगता है कि टी20 क्रिकेट में गेम थोड़ी देर में बदल सकता है और अगर हम उस दौरान अच्छा खेले, तो मैच में कुछ भी हो सकता है। इस वक्त वे (ऑस्ट्रेलिया) संघर्ष कर रहे हैं और अच्छी स्थिति में नहीं है। ये हमारे लिए बड़ा मौका है।"

ऑस्ट्रेलिया का टी20 वर्ल्ड कप में सफर

ऑस्ट्रेलिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपना पहला मुकाबला आयरलैंड के खिलाफ खेला था। उस मैच में कंगारूओं ने 67 रनों से जीत हासिल की थी। हालांकि, इसके बाद वे जिम्बाब्वे के खिलाफ 23 रनों से हारे, जबकि मेजबान श्रीलंका ने 8 विकेट से हराया। अब ऑस्ट्रेलिया की भी नजरें ओमान के खिलाफ मुकाबले में जीत पर होंगी और वे जीत के साथ इस टूर्नामेंट से विदा लेना चाहेंगे।

ऑस्ट्रेलिया बनाम ओमान मैच

ऑस्ट्रेलिया और ओमान के बीच ये मुकाबला श्रीलंका के पल्लेकेले में शुक्रवार यानी आज खेला जाना है। भारतीय समयानुसार इस मैच की शुरूआत शाम 7 बजे से होगी। ओमान अब तक इस टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं जीत सका है।

यह भी पढ़ें- T20 World Cup 2026 में भारत बनाम पाकिस्‍तान मैच ने बनाया रिकॉर्ड, 2024 फाइनल का कीर्तिमान हुआ ध्‍वस्‍त

यह भी पढ़ें- पाकिस्‍तानी क्रिकेटर अपनी हरकत से नहीं आ रहा बाज, अभिषेक शर्मा के बाद भारतीय टीम के लिए की बदजुबानी