Move to Jagran APP

Watch Video: नए साल पर फैंस को महेंद्र सिंह धौनी का तौहफा, पोस्ट किया ये मजेदार वीडियो

MS Dhoni Instagram video भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने एक मजेदार वीडियो अपने फैंस के लिए पोस्ट किया। इस वीडियो में धौनी अपने फार्म हाउस में उगाए स्ट्रॉबेरी का मजा उठाते दिख रहे हैं।

By Viplove KumarEdited By: Published: Fri, 08 Jan 2021 06:35 PM (IST)Updated: Fri, 08 Jan 2021 06:35 PM (IST)
Watch Video: नए साल पर फैंस को महेंद्र सिंह धौनी का तौहफा, पोस्ट किया ये मजेदार वीडियो
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी

नई दिल्ली, जेएनएन। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी सोशल मीडिया पर ज्यादा सक्रिय नहीं रहते हैं लेकिन नए साल पर अपने चाहने वालों को एक वीडियो डालकर तौहफा दिया। पूर्व कप्तान ने पिछले साल 15 अगस्त को अचानक ही इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर सबको चौंकाया था।

loksabha election banner

इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद से धौनी अब अपने गृह राज्य रांची के फार्म हाउस पर जैविक खेती में खूद को व्यस्त रखते हैं। शुक्रवार को पूर्व कप्तान ने एक मजेदार वीडियो अपने फैंस के लिए पोस्ट किया। इस वीडियो में धौनी अपने फार्म हाउस में उगाए स्ट्रॉबेरी का मजा उठाते दिख रहे हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by M S Dhoni (@mahi7781)

धौनी ने अपने सोशल अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक वीडियो डाला जिसमें अपनी मेहनत से उगाई स्ट्रॉबेरी लोगों को दिखाई। इस वीडियो में वह स्ट्रॉबेरी खाते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो देखने के बाद ऐसा लगता है कि उन्होंने इसे अपने ही मोबाइल से बनाया है।

29 साल की उम्र में श्रीलंका के ऑलराउंडर ने लिया संन्यास, किया परिवार के साथ देश छोड़ने का फैसला

धौनी को स्ट्रॉबेरी काफी पसंद है और इसके खाने लायक होने के बाद वह इसका मा उठा रहे हैं। उन्होंने वीडियो में वह स्ट्रॉबेरी तोड़कर खाते नजर आ रहे हैं। वीडियो को पोस्ट करते हुए पूर्व कप्तान ने लिखा, अगर ऐसे ही फार्म पर आते रहे, फिर तो उनके यहां एक भी स्ट्रॉबेरी बाजार में बिकने के लिए नहीं बचने वाली है।

धौनी ने शुक्रवार शाम को यह वीडियो पोस्ट किया और इसको देखने वालों की संख्या तीन घंटे के अंदर ही 5 लाख को पार कर चुकी है। लगातार लोग इसपर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और इसको लाइक कर रहे हैं।  

Ind vs Aus: चौथा टेस्ट मैच हो सकता है कैंसिल, झुकने के लिए राजी नहीं है राज्य सरकार


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.