इंग्लैंड ने इस विकेटकीपर को बताया सबसे तेज, फैंस ने याद दिलाया महेंद्र सिंह धौनी का नाम
इंग्लैंड के काउंटी क्रिकेट क्लब सरे (Surrey) ने एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें यह पूछा गया कि बेन फोक्स से तेज कोई है तो नाम बताईए। इस पर धौनी के फैंस ने सरे को करारा जवाब दिया।
नई दिल्ली, जेएनएन। भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर महेंद्र सिंह धौनी की तेजी से पूरी दुनिया वाकिफ है। धोनी विकेट के पीछे अपनी बिजली की तेजी दिखा अच्छे-अच्छे बल्लेबाजों को वापस भेज चुके हैं। इंग्लैंड के काउंटी क्रिकेट क्लब सरे (Surrey) ने एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें यह पूछा गया कि बेन फोक्स से तेज कोई है तो नाम बताईए। इस पर धौनी के फैंस ने सरे को करारा जवाब दिया।
Name someone with quicker hands, I dare you. pic.twitter.com/ayZJcuXdyL
— Surrey Cricket (@surreycricket) August 27, 2019
टी20 टूर्नामेंट वायटैलिटी ब्लास्ट एक वीडियो सरे ने अपने ट्विटर हैंडर पर शेयर किया है। यह वीडियो सरे और समरसेट क्लब के बीच हुए मुकाबले का है। सरे के विकेटकीपर बेन फोक्स द्वारा की गई स्टंपिंग को क्लब ने सबसे तेज बताते हुए लिखा, कोई और नाम मन में आए तो बताईए। यह एक चैलेंज है।
Dare accepted | Name : MS Dhoni
Find us someone as sharp as him, we'll wait!😋 pic.twitter.com/xqdSDn8E4F — MS Dhoni Fans Official (@msdfansofficial) August 29, 2019
बेन फोक्स ने स्पिनर गैरेथ बैटी की गेंद पर फुर्ती दिखाते हुए समरसेट के कप्तान टॉम एबल को स्टंप कर वापस भेजा था।
Dare accepted || Name: @msdhoni
Find Someone With More Quicker Hands As him! 👀 pic.twitter.com/IoeVzJkk2Z — K_Sijain (@Kjainendra4u) August 29, 2019
धौनी के फैंस को सरे द्वारा की पोस्ट किया गया यह वीडियो नागवार गुजरा और उन्होंने अपने सुपरस्टार के पुराने वीडियो पोस्ट कर जवाब दिया। कई फैंस ने लिखा, डेयर स्वीकार है, उस विकेटकीपर का नाम है महेंद्र सिंह धौनी।