Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    MS Dhoni आपको IPL 2026 खेलना ही होगा, माही ने फैन को दिया जवाब- मेरे घुटनों की देखभाल...

    Updated: Mon, 11 Aug 2025 12:06 PM (IST)

    MS Dhoni एमएस धोनी आईपीएल 2026 में खेलेंगे या नहीं यह सवाल सबके मन में है। एक इवेंट में धोनी ने हाल ही में कहा कि उनके पास सोचने के लिए काफी समय है। उन्होंने अपने घुटने के दर्द का भी जिक्र किया जिसके कारण उन्हें दौड़ने में दिक्कत होती है। बता दें कि धोनी ने आईपीएल 2023 के बाद घुटने की सर्जरी कराई थी।

    Hero Image
    MS Dhoni क्या खेलेंगे IPL 2026 क सीजन?

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। MS Dhoni IPL 2026: क्या माही खेलेंगे या नहीं खेल पाएंगे? आईपीएल के अगले सीजन में अभी 7 महीने का समय बाकी है, लेकिन एक सवाल जो हर किसी के दिमाग में चल रहा है, वो हैं कि क्या एमएस धोनी सीएसके के लिए एक और सीजन खेलेंगे?

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    माही काफी समय से अपने घुटने के दर्द से परेशान चल रहे हैं, जहां आईपीएल 2025 के बाद भी वह घुटने के दर्द की वजह से जूझते दिखे।

    2025 सीजन में सीएसके ने अंक तालिका के सबसे निचले पायदान पर रहते हुए अपना सफर समाप्त किया था, लेकिन फैंस धोनी को फिर से बतौर प्लेयर खेलते हुए देखना चाहते हैं। इस बीच हाल ही में एक इवेंट के दौरान धोनी ने अपने फ्यूचर प्लान पर बयान दिया।

    MS Dhoni क्या खेलेंगे IPL 2026?

    दरअसल, 2011 वर्ल्ड कप विनिंग कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni IPL 2026) ने हाल ही में एक इवेंट में हिस्सा लिया और वहां उन्होंने अपने फ्यूचर प्लान के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि उनके पास बहुत समय बचा है ये सोचने के लिए कि वह आईपीएल 2026 सीजन में खेलेंगे या नहीं। होस्ट से बातचीत करते हुए धोनी ने कहा,

    "मुझे नहीं पता कि मैं खेलूंगा या नहीं। मेरे पास सोचने के लिए अभी बहुत समय हैं। दिसंबर तक मेरे पास कुछ समय बाकी है तो मैं कुछ महीनों में सोचूंगा और फिर आखिरी फैसला लूंगा।"

    इस दौरान एक फैन ने बातचीत के बीच में तेज से चिल्लाते हुए कहा कि आपको खेलना होगा सर। धोनी ने फिर उस फैन को जवाब देते हुए कहा, अरे घुटने में जो दर्द होता है उसका ख्यान कौन रखेगा।

    बता दें कि आईपीएल 2023 फाइनल में सीएसके ने गुजरात को फाइनल में हराकर खिताब जीता था। इस सीजन के बाद धोनी ने मुंबई में अपने घुटने की सर्जरी कराई थी। पूरे सीजन विकेटकीपर बैटर अपनी घुटने की इंजरी से जूझते रहे।

    उनके पास अगले सीजन से पहले रिहैब के लिए अच्छा लंबा गैप था। पिछले दो सीजन में धोनी को 8वें या 9वें नंबर पर बैटिंग करते देखा जा रहा है, जिसके पीछे का कारण है क्रीज पर रन लेने के लिए तेज दौड़ने की स्पीड। घुटने की इंजरी के बाद माही को तेज भागने में दिक्कत का सामना करना पड़ता है।

    यह भी पढ़ें: CSK को मिल सकता है MS Dhoni जैसा नया सितारा, पूर्व दिग्गज ने बताया कौन बनेगा उत्तराधिकारी

    IPL 2025 में धोनी ने कप्तानी जिम्मा संभाला

    आईपीएल 2025 में ऋतुराज गायकवाड़ के बीच टूर्नामेंट इंजरी की वजह से बाहर होने के बाद एमएस धोनी को टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी संभालनी पड़ी, लेकिन कमान संभालने के बावजूद टीम की किस्मत में कोई बदलाव नहीं हुआ। पांच बार की आईपीएल चैंपियन टीम ने अंक तालिका में सबसे निचले पायदान पर अपना सफर खत्म किया।

    यह भी पढ़ें: IND vs ENG: Ms Dhoni और Virat Kohli की सलाह इस भारतीय तेज गेंदबाज के काम आई, इंग्लैंड की धरती पर काटा गदर