विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'सब भगवान के हाथ में है, मैं कड़ी मेहनत कर रहा हूं', मोहम्‍मद शमी ने भारतीय टीम में वापसी की नहीं हारी हिम्‍मत

Published: Fri, 11 Sep 2026 04:21 PM (IST)

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्‍मद शमी ने कहा कि वो खुद को प्रोत्‍साहित रखे हुए हैं और उन्‍होंने राष्‍ट्रीय ...और पढ़ें

मोहम्‍मद शमी

मोहम्‍मद शमी

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। मोहम्‍मद शमी भले ही भारतीय टीम से बाहर चल रहे हो, लेकिन अनुभवी तेज गेंदबाज ने अंतरराष्‍ट्रीय स्‍तर पर वापसी करने की उम्‍मीदें छोड़ी नहीं हैं। शमी ने कहा कि वो खुद को मोटिवेट रख रहे हैं। हाल ही में शमी ने ईस्‍ट जोन को दलीप ट्रॉफी चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई।

36 साल के शमी ने घरेलू क्रिकेट में लगातार बेहतर प्रदर्शन करके दिखाया जबकि उन्‍होंने अपना आखिरी अंतरराष्‍ट्रीय मैच मार्च 2025 में खेला था। ईस्‍ट जोन की जीत के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए शमी ने बताया कि वो कैसे खुद को मोटिवेट रख रहे हैं।

शमी ने क्‍या कहा

शमी ने कहा, 'अगर आप ध्‍यान दें तो खुद को मोटिवेट रखने के कई कारण हैं। आप जिस भी मैदान में जाएं, वहां से सकारात्‍मक चीजें लेने की कोशिश करें। इस स्‍तर पर अगर आप खुद से प्रोत्‍साहित नहीं हैं तो आपकी सोच गलत है।' शमी ने स्‍पष्‍ट किया कि करियर के इस पड़ाव या किसी निश्चित मैच की अहमियत को देखते हुए उनकी सोच बदलती नहीं है।

13 साल बाद चैंपियन बना ईस्‍ट जोन

भारतीय तेज गेंदबाज ने कहा, 'चाहे आपका पहला मैच हो या 100वां, यह मायने नहीं रखता। आपके प्रयास और सोच एक समान होनी चाहिए।' दलीप ट्रॉफी की जीत शमी के लिए अहम रही क्‍योंकि यह उनके करियर का 100वां प्रथम श्रेणी मैच था। ईस्‍ट जोन ने 13 साल बाद दलीप ट्रॉफी खिताब अपने नाम किया। शमी ने फाइनल में 16 ओवर में पांच मेडन सहित 42 रन देकर दो विकेट झटके।

शमी की वापसी कब

मोहम्‍मद शमी की वेस्‍टइंडीज के खिलाफ आगामी सीरीज में वापसी मुश्किल है, लेकिन उनके पास भारत के न्‍यूजीलैंड दौरे के लिए कमबैक का अच्‍छा मौका है। भारतीय टीम न्‍यूजीलैंड दौरे पर 4-15 नवंबर के बीच वनडे सीरीज खेलेगी। इस सीरीज के जरिये टीम इंडिया 2027 वनडे वर्ल्‍ड कप की तैयारियां करेगी। शमी का अगर चयन होता है तो वो जसप्रीत बुमराह के साथ मजबूत तेज गेंदबाजी जोड़ी बना सकते हैं।

शमी का धाकड़ प्रदर्शन

बंगाल के तेज गेंदबाज पिछले 18 महीने से क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में सक्रिय हैं। दलीप ट्रॉफी से पहले दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने रणजी ट्रॉफी में 36 विकेट झटके। उन्‍होंने सैयद मुश्‍ताक अली में 16 जबकि विजय हजारे ट्रॉफी में 15 विकेट चटकाए। शमी ने अपने प्रदर्शन के जरिये अपनी उपयोगिता साबित की और फैंस उम्‍मीद करते हैं कि टीम इंडिया में इस तेज गेंदबाज की वापसी जरूर होगी।

यह भी पढ़ें- Duleep Trophy के फाइनल में 'शतक' पूरा करेंगे मोहम्‍मद शमी, एक दिन पहले सीएबी करेगा सम्‍मानित

यह भी पढ़ें- मोहम्‍मद शमी और भुवनेश्‍वर कुमार में सिर्फ एक फर्क है! अश्विन ने स्‍टार पेसर की भारतीय टीम में वापसी के लिए किया दावा