'अभिषेक शर्मा का खेल पूरी तरह हो चुका है खत्म,' मोहम्मद आमिर ने भारतीय बल्लेबाज को लेकर पारी की सारी हदें
पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर का कहना है कि अभिषेक शर्मा को इंटरनेशनल क्रिकेट ने एक्सपोज कर दिया ...और पढ़ें

अभिषेक शर्मा पर मोहम्मद आमिर का बयान
HighLights
अभिषेक शर्मा का टी20 वर्ल्ड कप 2026 में फ्लॉप शो
अभिषेक लगातार तीन बार जीर पर हुए आउट
मोहम्मद आमिर ने दिया बड़ा बयान
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने भारत के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को स्लॉगर बता दिया था। अब अभिषेक के टी20 वर्ल्ड कप 2026 में लगातार तीन डक के बाद आमिर ने शर्मा को सलाह दी है। उनका कहना है कि अभिषेक को अपने ऑफ साइड के खेल में सुधार करना होगा और तभी वे इंटरनेशनल क्रिकेट में अधिक सफल हो सकेंगे।
आमिर ने पाकिस्तान के युवा बल्लेबाज सैम अयूब का उदाहरण देते हुए अभिषेक की कमजोरी पर बात की है। उनका कहना है कि अभिषेक शर्मा को इंटरनेशनल क्रिकेट में गेंदबाज अच्छी तरह से जान चुके हैं और उनके पाले में गेंदबाजी नहीं करते हैं, इस वजह से बाएं हाथ के बल्लेबाज लगातार फेल हो रहे हैं। दरअसल, शर्मा इस विश्व कप में अब तक अपना खाता भी नहीं खोल सके हैं और इसी वजह से उनके खेलने की शैली चर्चा का विषय बनी हुई है।
मोहम्मद आमिर ने अभिषेक शर्मा को लेकर दिया बयान
पाकिस्तान के एक शो गेम ऑन है पर बोलते हुए आमिर ने कहा, "कुछ साल पहले सैम अयूब के साथ भी यही समस्या थी। वो नया था और जब पीएसएल में आया, तो बिना देखे शॉट मार रहा था। वो सारे शॉट लेग साइड पर खेलता था लेकिन बाद में उसकी कमजोरी का पता चला और फिर अयूब अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सका। अब अगर आप अयूब को चौथे स्टंप पर गेंदबाजी करते हैं, तो उसे खेलने में परेशानी होती है। उसे अपने ऑफ साइड के गेम में सुधार करना होगा।"
आमिर ने आगे कहा, "अभिषेक के लिए भी यही बात लागू होती है। वो चाहता है कि हर गेंद सही जगह पर आए ताकि वो शॉट लगा सके। जब दबाव वाले मैच होते हैं, तो आप हर गेंद को लपेट नहीं सकते हैं। आर्यन दत्त और सलमान आगा ने उसे इसी तरह से आउट किया। इंटरनेशनल क्रिकेट आपकी इसी तरह पोल खोल देता है।"
अभिषेक शर्मा का तीन डक
अभिषेक शर्मा के डक का सिलसिला यूएसए के खिलाफ मुकाबले से शुरू हुआ। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए उस मुकाबले में अभिषेक पहली गेंद पर आउट हो गए थे। इसके बाद पाकिस्तान के खिलाफ अभिषेक ने 4 गेंदें खेली लेकिन अपना खाता नहीं खोल सके और फिर नीदरलैंड्स के खिलाफ भी उनका बल्ला नहीं चला और तीन गेंदें खेलकर जीरो रन पर आउट हो गए।
