विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Pakistan Cricket को मजाक बनाकर रख दिया! क्रिकेटर्स आपस में भिड़े; एक-दूसरे पर लगाए गंभीर आरोप

Published: Thu, 19 Feb 2026 03:03 PM (IST)

टी20 वर्ल्ड कप में भारत से हार के बाद, पाकिस्तानी क्रिकेट टीम में अंदरूनी जुबानी जंग शुरू हो गई है। ...और पढ़ें

Pakistan Cricket को मजाक बनाकर रख दिया!

Pakistan Cricket को मजाक बनाकर रख दिया!

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Mohammad Ali, Basit Ali Blasts Shadab Khan: भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट का मैदान तो हमेशा से जंग का अखाड़ा रहा है, लेकिन अब ये जंग पाकिस्तानी खेमे के अंदर ही शुरू हो गई है। टी20 वर्ल्ड कप में ग्रुप स्टेज में भारत के हाथों मिली 61 रनों की करारी शिकस्त के बाद पूर्व और मौजूदा खिलाड़ियों के बीच जुबानी जंग चलने लगी हैं। 

दिग्गज गेंदबाज मोहम्मद आमिर और पूर्व क्रिकेटर बासित अली ने ऑलराउंडर शादाब खान को उनके उस बयान के लिए आड़े हाथों लिया है, जिसमें उन्होंने पूर्व दिग्गजों की उपलब्धियों पर सवाल उठाए थे।

T20 WC 2026: 'कभी भारत हमसे डरता था'

दरअसल, टी20 वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हरा दिया था। इस हार के बाद पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी शाहिद अफरीदी ने कहा कि बाबर आजम, शाहीन अफरीदी और शादाब खान जैसे सीनियर खिलाड़ियों को टीम से निकाल देना चाहिए क्योंकि इनका प्रदर्शन बेहद खराब है।

शादाब खान को यह आलोचना पसंद नहीं आई। उन्होंने पलटवार करते हुए कहा कि ये जो पूर्व क्रिकेटर बोल रहे हैं, इन्होंने भी तो अपने जमाने में वर्ल्ड कप में कभी भारत को नहीं हराया था। हमने तो कम से कम 2021 के वर्ल्ड कप में भारत को हराया है।

ये बहस यहीं नहीं थमा, शादाब को अब पुराने खिलाड़ी आईना दिखा रहे हैं। पाकिस्तानी टीवी चैनल पर अपनी भड़ास निकालते हुए मोहम्मद आमिर ने कहा, 

90 के दशक में भारतीय टीम पाकिस्तान से खौफ खाती थी (डरती थी)। आज हालत यह है कि भारतीय खिलाड़ी हमारा विकेट लेने के बाद जश्न तक नहीं मनाते, क्योंकि उन्हें पता है कि हम अब उनके स्तर के नहीं रहे।

-

मोहम्मद आमिर

बासित अली ने लताड़ लगाई

नामीबिया के खिलाफ पाकिस्तान की जीत के बाद बासित अली ने पलटवार करते हुए कहा कि हमारे पूर्व क्रिकेटरों ने भी हमारे पूर्व क्रिकेटरों ने भी कभी वर्ल्ड कप में भारत को नहीं हराया। हमने 2021 में उन्हें हराकर इतिहास रचा था। इस पर बासित अली ने शादाब को मर्यादा की याद दिलाते हुए कहा, 

 

शादाब को अपने ससुर (सकलैन मुश्ताक) के बारे में ऐसी बातें नहीं करनी चाहिए थीं। सकलैन की जेब में शादाब जैसे 10 गेंदबाज रहते थे।" बासित ने एक पुराना किस्सा सुनाते हुए शादाब के अनुशासन पर भी सवाल उठाए कि कैसे उन्हें इंग्लैंड दौरे के दौरान शादाब के फोन छीनने पड़े थे क्योंकि वे खेल से ज्यादा फोन पर व्यस्त रहते थे।