विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

KKR vs SRH: 'सिर्फ जीत नहीं...', केकेआर को रौंदकर कप्तान ईशान ने युवाओं के लिए खोला दिल, साथ ही दी ये बड़ी चेतावनी

Published: Fri, 03 Apr 2026 09:14 AM (GMT+05:30)

SRH vs KKR Ishan Kishan Statement: केकेआर के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद को मिली बड़ी जीत के बाद कप्तान ईशान किशन ...और पढ़ें

KKR vs SRH: जीत के बावजूद निराश कप्तान Ishan Kishan

KKR vs SRH: जीत के बावजूद निराश कप्तान Ishan Kishan

HighLights

  1. KKR vs SRH: केकेआर को एसआरएच ने 65 रन से हराया

  2. केकेआर की टीम अपना लगातार शुरुआती दूसरा मैच हारी

  3. ईशान किशन ने केकेआर को रौंदने के बाद क्या कहा?

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Ishan Kishan Statement। आईपीएल के 19वें सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की टीम अपनी पहली जीत हासिल करने में कामयाब हो गई। 2 अप्रैल को केकेआर (KKR) के खिलाफ एसआरएच की टीम 65 रनों से मैच जीत गई।

227 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए अंजिक्य रहाणे की टीम ने शुरुआत तो कमाल की थी, लेकिन इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में बैटिंग कर रहे फिन एलेन के रूप में टीम को पहला झटका लगा, जिसके बाद अंगकृष रघुवंशी (52) ने आकर टीम की पारी को संभाला और अजिंक्य रहाणे (8) के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया।

दोनों के बीच 37 रन की साझेदारी हुई। तभी जयदेव उनादकट ने रहाणे को आउट कर बड़ी सफलता हासिल की। रघुवंशी ने अपना अर्धशतक पूरा किया। रिंकू सिंह ने 35 रन की पारी खेली और केकेआर की टीम 161 रन पर ऑलआउट हो गई। इससे पहले हैदराबाद की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 226 रन बनाए थे। इस तरह हैदराबाद की टीम ने 65 रन से ये मैच जीता।

मैच में मिली जीत के बाद सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान ईशान किशन ने अपनी टीम के खिलाड़ियों की तारीफ की, लेकिन इस दौरान वह अपने प्रदर्शन से निराश नजर आए।

जीत के बावजूद निराश कप्तान Ishan Kishan

जब मैच के बाद पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन के दौरान ईशान किशन से ये सवाल किया गया कि क्या आप अपने खेल से खुश हैं? तो उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि हां अपने खेल से नहीं, बल्कि टीम के खेल से खुश हूं। (मुरली कार्तिक ने तुरंत उन्हें टोकते हुए कहा कि जब मैं आप कहता हूं तो मेरा मतलब हमेशा टीम से होता है)।

इसके बाद एसआरएच के कप्तान ने कहा, 

 

हां हमेशा टीम ही होती है, तो जिस तरह से टीम ने मैदान पर समर्पण दिखाया उससे मैं बहुत खुश हूं। हर कोई अपनी पूरी ऊर्जा लगा रहे थे, जिसकी मैंने मैच से पहले उम्मीद की थी। उन सभी को इस तरह से प्रयास करते देखकर मुझे काफी खुशी हुई।

-

ईशान किशन

वहीं, जब ईशान से ये पूछा गया कि क्या वो 226 रन के स्कोर से खुश थे तो उन्होंने कहा,  

सच कहूं तो मुझे नहीं लगता कि पिच उतनी अच्छी थी। मुझे लगता है कि ट्रेविस हेड और अभिषेक ने वहां शानदार पारियां खेलीं। पावरप्ले में ही वे 80 रन मिल जाने से हमारे लिए खेल आसान हो गया, क्योंकि उसके बाद हर बल्लेबाज को सिंगल लेने और पिच के मिजाज को समझने के लिए ज्यादा टाइम मिल गया। ईमानदारी से कहूं तो, इसका श्रेय उन दोनों बल्लेबाजों को जाता है, साथ ही क्लासी ने अंत तक खेल खींचा और नीतीश ने भी प्यारी पारी खेली। मुझे लगता है कि यह पूरी तरह से एक टीम प्रयास था।

-

ईशान किशन

अपनी रणनीति पर बोले कप्तान ईशान

ईशान से ये पूछा गया कि जिस तरह से फिन एलन ने केकेआर की टीम को शुरुआत दिलाई तो क्या पहले ओवर के बाद उन्होंने कुछ अलग सोचा था? इस पर उन्होंने कहा कि नहीं, मुझे लगता है कि हमारा प्लान विकेट लेने का था। हम सब जानते हैं जब फिन लय में होते हैं, तो उन्हें रोकना मुश्किल होता है, लेकिन साथ ही हम विकेट की तलाश में थे। हर्ष ने वो गेंद डाली और हम भाग्यशाली रहे हमें विकेट मिल गया। लेकिन हां, मैं गेंदबाजी से बहुत खुश हूं, जिस तरह से उन्होंने प्रदर्शन किया और अपने प्लान को पूरा किया।

हर्ष और शिवांग की खूब की तारीफ

ईशान ने आगे कहा,  

हर्ष अपनी घरेलू टीम के लिए भी अच्छा कर रहे हैं। अब वह अपनी घबराहट पर काबू पा रहे हैं। जैसा कि आपने कहा, वह मुश्किल स्थिति में भी शांत रहे हैं। लेकिन आज मैं शिवांग के बारे में बात करना चाहूंगा, क्योंकि यहां कोलकाता (KKR) के खिलाफ खेलना आसान नहीं है। मैदान छोटा है और दूसरी पारी में विकेट अच्छा था। मुझे लगता है कि उन्होंने असाधारण गेंदबाजी की। यह उनकी कड़ी मेहनत का नतीजा है। वह बहुत मेहनत कर रहे थे, सभी कोचों के संपर्क में थे और यह समझने की कोशिश कर रहे थे कि यहां खेल कैसे काम करता है। आपने देखा होगा कि रिंकू के खिलाफ उन्होंने कितने बड़े दिल के साथ 'फ्लाइटेड' गेंदें डालीं। एक युवा गेंदबाज से आप हमेशा यही उम्मीद करते हैं और उन्होंने हमारे लिए अपना काम बखूबी किया।

-

ईशान किशन

SRH टीम को दी चेतावनी

ईशान ने ये भी कहा कि उन्हें लगता है कि वो हर मैच के साथ अपनी कमियों को जान रहे हैं। एक टीम के रूप में उन्हें अपनी फील्डिंग पर काम करने की जरूरत है, क्योंकि हर मैच में 20 अतिरिक्त रन नहीं लुटा सकते। उन्होंने ये भी कहा कि टीम को इस पर काम करना होगा क्योंकि आईपीएल जैसे टी20 खेल में 10 या 20 रन बहुत बड़ा अंतर पैदा कर देते हैं। तो हम इस पर काम करेंगे।

यह भी पढ़ें- KKR vs SRH: हैदराबाद ने कोलकाता को हराकर पलट दिया इतिहास, रेड्डी-उनादकट के दम पर जीता सीजन का पहला मैच

यह भी पढ़ें- KKR vs SRH Highlights: ईडन गार्डन में कोलकाता को मिली शर्मनाक हार, हैदराबाद ने जीता सीजन का पहला मैच