विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Kohli-Rohit के नाम रहे यह सीजन, इस युवा खिलाड़ी की चमके किस्मत; IPL 2024 से Irfan Pathan को है ये पांच उम्मीदें

Published: Fri, 22 Mar 2024 04:32 PM (IST)

आईपीएल 2024 को लेकर इरफान पठान ने अपनी विशलिस्ट शेयर की है। इरफान की चाहत है कि इस सीजन विराट ...और पढ़ें

IPL 2024: आईपीएल 2024 को लेकर इरफान पठान ने अपनी विशलिस्ट शेयर की है।
IPL 2024: आईपीएल 2024 को लेकर इरफान पठान ने अपनी विशलिस्ट शेयर की है।

HighLights

  1. आईपीएल 2024 को लेकर इरफान पठान ने जारी की अपनी विशलिस्ट
  2. इरफान की चाहत, बल्ले से रंग जमाए कोहली-रोहित

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल 2024 का रोमांच आज से शुरू होने जा रहा है। इंडियन प्रीमियर लीग का 17वां सीजन अपने आप में खास होने वाला है। इस साल कई खिलाड़ियों का करियर दांव पर है, जिसमें सबसे बड़ा नाम विराट कोहली का है।

कोहली इस सीजन बल्ले से धमाल मचाकर भारत की टी-20 वर्ल्ड कप टीम के लिए अपनी दावेदारी पेश करेंगे। वहीं, कई युवा प्लेयर्स के प्रदर्शन पर भी इस सीजन निगाहें रहने वाली हैं। इस बीच, इरफान पठान ने आईपीएल 2024 को लेकर अपनी विशलिस्ट शेयर की है।

क्या-क्या है इरफान की चाहत?

इरफान पठान ने अपने एक्स अकाउंट पर आईपीएल 2024 को लेकर अपनी विशलिस्ट शेयर की है। पठान की पहली चाहत यह है कि विराट कोहली के लिए यह उनके करियर का दूसरा सबसे बेस्ट आईपीएल सीजन बीते। बता दें कि साल 2016 किंग कोहली के लिए इस लीग में सबसे दमदार साल रहा है। आईपीएल 2016 में विराट के बल्ले से 973 रन निकले थे।

भारत के पूर्व ऑलराउंडर की दूसरी विश है कि रोहित शर्मा के लिए यह सीजन उनके करियर का बेस्ट सीजन हो। हिटमैन का बल्ले से इस लीग में सबसे शानदार साल 2013 रहा था, जहां उन्होंने 538 रन ठोके थे। इरफान को उम्मीद है कि रियान पराग और अब्दुल समद इस सीजन दमदार प्रदर्शन करेंगे। इसके साथ ही पूर्व गेंदबाज की चाहत है कि दिल्ली के युवा खिलाड़ी कुमार कुशाग्र पहले ही सीजन में अपनी चमक बिखेरने में सफल रहें।

यह भी पढ़ें- IPL 2024: दादा के हाथ में गेंद और पोंटिंग ने थामा बल्ला, दिल्ली कैपिटल्स की बदलने वाली है किस्मत; सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

एक गेंदबाज का हो कमबैक

इरफान पठान की आखिरी विश यह है कि आईपीएल 2024 में धमाल मचाकर कोई भारतीय गेंदबाज व्हाइट बॉल क्रिकेट टीम में वापसी करने में सफल रहे। टी-20 वर्ल्ड कप को देखते हुए आईपीएल का यह सीजन काफी अहम माना जा रहा है। खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर भारतीय सेलेक्टर्स की नजरें भी रहने वाली हैं।