विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नमन धीर की बॉलिंग का होगा टेस्ट और यशस्‍वी जायसवाल को मिलेंगे भरपूर मौके, IND vs WI सीरीज पर बोले इरफान पठान

Published: Sun, 20 Sep 2026 05:50 PM (IST)

भारत और वेस्टइंडीज के बीच 27 सितंबर से तीन मैचों की वनडे सीरीज शुरू हो रही है।

इरफान पठान, यशस्‍वी जायसवाल, नमन धीर।

इरफान पठान, यशस्‍वी जायसवाल, नमन धीर।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारत और वेस्टइंडीज के बीच 27 सितंबर से तीन मैचों की वनडे सीरीज शुरू हो रही है। इसके बाद 5 टी20 मुकाबले भी खेले जाएंगे। सीरीज के लिए दोनों टीमों का एलान भी हो चुका है। वनडे सीरीज से पहले पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान ने नमन धीर और यशस्‍वी जायसवाल पर बात की।

JioHotstar के शो 'फॉलो द ब्लूज' में पठान ने ICC मेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप 2027 को ध्यान में रखते हुए बैकअप ओपनर के तौर पर यशस्वी जायसवाल को काफी मौके मिलने और नमन धीर के पहली बार वनडे टीम में चुने जाने पर अपनी राय रखी।

पठान ने कहा कि वेस्टइंडीज के खिलाफ ODI सीरीज भारत को ICC मेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप 2027 से पहले अपनी बेंच स्ट्रेंथ को परखने का मौका देगी। उन्‍होंने कहा, "वेस्टइंडीज के खिलाफ ODI के लिए यह मुख्य टीम नहीं है। मुझे लगता है कि यह सही तरीका है। बुमराह टीम में नहीं हैं। श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल और वॉशिंगटन सुंदर सभी एशियन गेम्स में खेल रहे हैं।"

उन्‍होंने कहा, "अगले साल होने वाले वर्ल्ड कप से पहले आपको कुछ ही मैच मिलेंगे। उन मैचों में आप अपनी बेंच स्ट्रेंथ को भी परखना चाहेंगे। वह मौका अब आ गया है। एशियन गेम्स और वेस्टइंडीज सीरीज के एक साथ होने से यह एक तरह से फायदेमंद स्थिति बन गई है, जहां कई युवा खिलाड़ियों को निश्चित रूप से मौका मिलेगा।"

बैकअप ओपनर के तौर पर यशस्वी जायसवाल को मिलने वाले मौकों पर पठान ने कहा, "वेस्टइंडीज के खिलाफ इस वनडे सीरीज में जिस खिलाड़ी पर मेरी नजर रहेगी, वह यशस्वी जायसवाल हैं। वह टीम में बैकअप ओपनर हैं। जब तक आप वर्ल्ड कप के लिए साउथ अफ्रीका पहुंचेंगे, तब तक आपके बैकअप ओपनर को काफी मौके मिल चुके होने चाहिए।"

पठान ने कहा, जब भी मौका मिले, "मैं यशस्‍वी जायसवाल को लगातार खेलते हुए देखना चाहूंगा। आपको सोचना होगा कि ये मौके कैसे बनाए जाएं। बैटिंग ऑर्डर में बदलाव करके या खिलाड़ियों को रोटेट करके। मुझे उम्मीद है कि उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलने का मौका मिलेगा।"

नमन धीर के टीम में शामिल होने पर पठान ने कहा, "मैं नमन धीर का बहुत बड़ा फैन हूं। मुझे लगता है कि वह बहुत टैलेंटेड खिलाड़ी हैं। घरेलू क्रिकेट में उनके अच्छे प्रदर्शन के अलावा, उन्हें उनकी बॉलिंग की काबिलियत की वजह से चुना गया है। एक ऐसा बल्लेबाज जो निचले क्रम और ऊपरी क्रम, दोनों जगह बैटिंग कर सकता है। साथ ही अच्छी ऑफ-स्पिन बॉलिंग भी कर सकता है।"

पठान ने कहा, "मुझे लगता है कि ODI टीम में ऐसे खिलाड़ी की थोड़ी कमी थी। एशियन गेम्स की वजह से वॉशिंगटन सुंदर उपलब्ध नहीं हैं और रियान पराग को चोट की समस्या रही है, इसलिए अगर नमन को मौका मिलता है, तो मैं उन्हें खेलते हुए देखने के लिए उत्साहित रहूंगा। उनमें हुनर तो है, लेकिन उनकी बैटिंग से ज्‍यादा उनकी बॉलिंग की परीक्षा होगी।"

यह भी पढ़ें- 'मुझसे सीखकर पाकिस्तान के ही खिलाफ बोलते हैं', भारतीय क्रिकेटर पर वसीम अकरम का तीखा हमला

यह भी पढ़ें- अजिंक्य रहाणे ने किया संन्यास का एलान तो सबसे पहले आया इस दिग्गज का फोन, कोहली और रोहित ने भी की बात