विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

GT vs MI: पहला शतक और मुंबई की जीत, तिलक वर्मा का दिल हो गया गार्डन-गार्डन; इस तरह बयां की खुशी

Published: Mon, 20 Apr 2026 11:47 PM (IST)

मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज तिलक वर्मा ने कहा है कि वह अपना पहला आईपीएल शतक और टीम की जीत में योगदान देकर काफी खुश हैं।

तिलक वर्मा ने जमाया पहला आईपीएल शतक

तिलक वर्मा ने जमाया पहला आईपीएल शतक

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। मुंबई इंडियंस ने सोमवार को आईपीएल-2026 में हार का सिलसिला तोड़ दिया है। उसने गुजरात टाइटंस को उसके ही घर में 99 रनों के विशाल अंतर से हरा दिया। बीते चार मैचों में लगातार हार झेलने वाली मुंबई की इस जीत के हीरो रहे तिलक वर्मा जिन्होंने अपना पहला आईपीएल शतक जमाया। इस जीत से तिलक काफी खुश नजर आए।

तिलक ने 45 गेंदों पर नाबाद 101 रनों की पारी खेली जिसमें आठ चौके और सात छक्के मारे। ये मुंबई के लिए आईपीएल में संयुक्त रूप से सबसे तेज शतक है। मुंबई ने उनके इस शतक के दम पर 20 ओवरों में पांच विकेट खोकर 199 रन बनाए। गुजरात सिर्फ 100 रनों पर ढेर हो गई और 99 रनों से मैच हार गई।

तिलक हुए गदगद

मैच के बाद तिलक ने कहा कि ये शतक उनके लिए स्पेशल है क्योंकि ये टीम की जीत में आया है जो मुंबई के लिए काफी अहम था। उन्होंने कहा, "जाहिर है, पहला शतक है इसलिए खास है। हमारे लिए ये काफी अहम है। हमारे पास यहां से ज्यादा समय नहीं था। हमारे लिए हर मैच अहम है। बीते पांच मैचों से मुझे पिच पर बिताने के लिए ज्यादा समय नहीं मिल रहा था। "

प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए तिलक ने कहा, "आपने देखा होगा कि शुरुआत की 20 गेंदों पर मैं आराम से बल्लेबाजी कर रहा था और फिर मैं अपनी काबिलियत जानता था। मैं बस स्थिति देख रहा था और ये कि टीम की जरूरत क्या है।"

दबाव में खेला अलग खेल

तिलक ने शुरुआती 22 गेंदों पर 19 रन बनाए थे, लेकिन इसके बाद 23 गेंदों पर उन्होंने 82 रन बनाए। तिलक ने कहा कि उनके पास कई सारे शॉट्स हैं, लेकिन वह जरूरत के हिसाब से खेल रहे थे। तिलक ने कहा, "मेरे पास कई फैंसी शॉट्स हैं, लेकिन जब टीम दबाव में होती है तो आपको अपनी काबिलियत पर भरोसा करना होता है और आज इसने मुझे अच्छे परिणाम दिए। नमन धीर के साथ मेरी साझेदारी अच्छी थी। नमन ने पॉजिटिव इंटेंट के साथ बल्लेबाजी की। उनको श्रेय जाता है।"

यह भी पढ़ें- GT vs MI: तिलक वर्मा की बल्‍लेबाजी के बाद गेंद से चमके अश्वनी कुमार, 4 हार के बाद मुंबई को मिली जीत

यह भी पढ़ें- IPL 2026 के बीच जानलेवा बीमारी से जूझ रहा अफगानी गेंदबाज, गंभीर हालत में दिल्ली के अस्पताल में भर्ती