विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

GT vs RCB: हार के बाद बल्लेबाजों पर बरसे रजत पाटीदार, शुभमन गिल की पारी के पढ़े कसीदे

Published: Fri, 01 May 2026 08:24 AM (IST)Updated: Fri, 01 May 2026 08:39 AM (IST)

आरसीबी को गुजरात टाइटंस ने अपने घर में हरा दिया। इस मैच में आरसीबी के बल्लेबाज बुरी तरह से फेल ...और पढ़ें

आरसीबी को मिली हार

आरसीबी को मिली हार

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इस सीजन शानदार फॉर्म में चल रही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू को गुरुवार को गुजरात टाइटंस के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है। इस हार के बाद आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने अपनी टीम के बल्लेबाजों को कोसा है। उन्होंने साथ ही गुजरात के कप्तान शुभमन गिल की बल्लेबाजी की तारीफ भी की है।

आरसीबी की टीम इस सीजन तूफानी बल्लेबाजी कर रही है, लेकिन अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मैच में वह 19.2 ओवरों में 155 रनों पर ही ढेर हो गई। मेजबान टीम के लिए ये टारगेट हासिल करना मुश्किल नहीं रहा। उसने 15.5 ओवरों में ये टारगेट हासिल कर लिया।

पाटीदार को आया गुस्सा

इस हार से आरसीबी के कप्तान काफी निराश दिखे। उन्होंने अप्रत्यक्ष तरीके से अपने बल्लेबाजों को हार का जिम्मेदार बताया। उन्होंने कहा, "इस पिच पर ये स्कोर काफी नहीं था, लेकिन हमने जिस तरह से गेंदबाजी की और मैच को खींचा वो एक पॉजिटिव साइन है। पिच पर अच्छी-खासी घास है और इसने तेज गेंदबाजों को मदद की।"

उन्होंने कहा, "जिस तरह से शुभमन ने बल्लेबाजी की वो शानदार थी और इसने हमारे ऊपर दबाव बना दिया। हमने बीच के ओवरों में काफी विकेट गंवाए जिसने हमें बैकफुट पर धकेल दिया।"

अंक तालिका पर नहीं है ध्यान

आरसीबी के पास मौका था कि वह गुजरात को मात देकर पहले स्थान पर काबिज हो जाए, लेकिन वह दूसरे स्थान पर ही है। उसके नौ मैचों में छह हार और तीन जीत के साथ 12 अंक हैं। पाटीदार ने कहा है कि उनका ध्यान अंक तालिका पर नहीं है। उन्होंने साथ ही भुवनेश्वर कुमार की भी जमकर तारीफ की है।

उन्होंने कहा, "भुवनेश्वर कुमार अनुभवी गेंदबाज हैं। उन्होंने पहले हाफ में जिस तरह से गेंदबाजी की वो शानदार है। अभी हमें लंबा रास्ता तय करना है और हम एक बार में एक ही मैच पर ध्यान देंगे। हम टेबल की तरफ नहीं देख रहे हैं। हमारा मकसद अच्छी क्रिकेट खेलना है।"

यह भी पढ़ें- Out OR Not Out: Rajat Patidar के विकेट पर उठे सवाल, विराट कोहली बुरी तरह भड़के

यह भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी की क्‍या है सबसे बड़ी कमजोरी? पूर्व दिग्‍गज क्रिकेटर ने कर दिया बड़ा खुलासा