विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

GT vs RCB: 'मैं खुश हूं...', रजत पाटीदार के विवादित कैच पर जेसन होल्डर ने दिया हैरान करने वाला बयान

Published: Fri, 01 May 2026 11:20 AM (IST)

आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार के कैच को लेकर जो विवाद हो रहा है वो कैच जेसन होल्डर ने लपका ...और पढ़ें

जेसन होल्डर ने दिया हैरान करने वाला बयान

जेसन होल्डर ने दिया हैरान करने वाला बयान

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और गुजरात टाइटंस के बीच गुरुवार को खेले गए मैच के बाद जेसन होल्डर द्वारा लिए गए रजत पाटीदार के कैच को लेकर काफी विवाद मचा हुआ है। आरसीबी अपने कप्तान के कैच को गलत बता रही है और होल्डर को बेईमान के कटघरे में खड़ा कर रही है। इस बीच गुजरात के ऑलराउंडर होल्डर ने हैरान करने वाला बयान दिया है।

आठवें ओवर की चौथी गेंद पर होल्डर ने डीप स्क्वायर लेग पर आरसीबी के कप्तान पाटीदार का कैच लपका। इस कैच के बाद विवाद हो गया क्योंकि होल्डर जब जमीन पर गिरे तब गेंद हल्की सी जमीन पर लगी हुई दिखाई दे रही है। वहीं होल्डर जब उठे तो उन्होंने गेंद को जमीन पर लगा दिया था। ये रिप्ले में साफ दिख रहा था। इसी को लेकर आरसीबी ने आपत्ति जताई, लेकिन पाटीदार को फिर भी आउट दे दिया गया।

होल्डर ने कही अपनी बात

इस मैच में होल्डर ने गुजरात को जीत दिलाने में अहम रोल निभाया। उन्होंने चार ओवरों में 29 रन देकर दो विकेट लिए। अपने शानदार खेल के लिए होल्डर को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। मैच के बाद होल्डर ने कहा, "मैंने रबाडा को आते हुए देख लिया था। मैं बस यही उम्मीद कर रहा था कि मैं उनसे टकरा नहीं जाऊं। मैं साइड से उन्हें देख रहा था, लेकिन वह मुझे रोकने के लिए काफी दूर थे। जैसे गेंद आई मैंने उसका स्वागत किया। मैं मौका भुनाकर काफी खुश हूं।"

होल्डर ने अंत में 10 गेंदों पर 12 रनों की पारी खेली। वह बल्ले से तूफानी अंदाज में रन बनाने का दम रखते हैं और फ्रेंचाइजी उनसे यही उम्मीद करती है। होल्डर ने अपनी बल्लेबाजी को लेकर कहा, "जिस तरह से ये फ्रेंचाइजी एप्रोच करती है, आपको शार्प रहना है। ये समय पर अच्छा कर दिखाने वाली बात है।"

ऐसा रहा मैच

इस मैच में आरसीबी की बल्लेबाजी वो कमाल नहीं कर सकी जो वो इस सीजन कर रही है। उसकी तूफानी बैटिंग लाइनअप 19.5 ओवरों में 155 रनों पर ढेर हो गई। उसकी तरफ से किसी भी बल्लेबाज ने अर्धशतक तक नहीं जमाया। इस आसान से टारगेट को गुजरात ने 15.5 ओवरों में छह विकेट खोकर हासिल कर लिया।

यह भी पढ़ें- GT vs RCB: रजत पाटीदार के कैच को लेकर हुए विवाद पर आरसीबी ने तोड़ी चुप्पी, अंपायर पर उठाए सवाल

यह भी पढ़ें- IPL 2026 Points Table: आरसीबी नहीं बन पाई नंबर-1, जीतने के बाद भी गुजरात का प्वाइंट्स टेबल में है पुराना वाला हाल