मुंबई से मैच शिफ्ट करने का विचार नहीं, वानखेड़े में कोई भी टीम नहीं कर रही प्रैक्टिस
बीसीसीआइ के अधिकारी ने कहा कि अगर लॉकडाउन लगता भी है तो टीमें बायो-बबल में हैं और मैच बिना दर्शकों के होने हैं इसलिए हमें पूरा विश्वास है कि मुंबई में मैच हो जाएंगे। अगर स्थितियां हाथ से निकलती हैं तो स्टैंड बाई आयोजन स्थल में मैच आयोजित कराए जाएंगे।
नई दिल्ली, जेएनएन। मुंबई में कोविड-19 के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी दिखने को मिला है। इसका असर वानखेड़े स्टेडियम के कर्मचारियों और इवेंट मैनेजमेंट से से जुड़े लोगों में भी देखा गया। बीसीसीआइ के अधिकारी ने कहा कि कुछ स्टैंड बाई आयोजन स्थल है लेकिन अगर समय के हिसाब से देखा जाए तो हम मुंबई के मैच स्थानांतरित करने के बारे में नहीं सोच रहे हैं। इतने कम समय में एक और बायो-बबल बनाना आसान नहीं होगा।
मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के अधिकारी ने कहा कि हमने मुंबई के दूसरे मैदान से मैदानकर्मियों को वानखेड़े में बुलाया है और कोविड पॉजिटिव आए मैदानकर्मियों को हटा दिया गया है। मुंबई में 10-25 अप्रैल के बीच में 10 आइपीएल मैच होने हैं। महाराष्ट्र में शुक्रवार को 47,000 मामले दर्ज किए गए और वहां संभावित लॉकडाउन की स्थिति नजर आ रही है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मिनी लॉकडाउन लगाने के संकेत दिए हैं।
वानखेड़े स्टेडियम में कोरोना के मामले आने के बाद इन दो शहरों को मिल सकती है IPL की मेजबानी
बीसीसीआइ के अधिकारी ने कहा कि अगर लॉकडाउन लगता भी है तो टीमें बायो-बबल में हैं और मैच बिना दर्शकों के होने हैं इसलिए हमें पूरा विश्वास है कि मुंबई में मैच हो जाएंगे। चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच 10 अप्रैल को मुंबई में टूर्नामेंट का दूसरे दिन का मुकाबला खेला जाएगा। अगर स्थितियां हाथ से निकलती हैं तो स्टैंड बाई आयोजन स्थल में मैच आयोजित कराए जाएंगे।
अच्छी बात यह है कि इस समय कोई भी टीम वानखेड़े में अभ्यास नहीं कर रही थी। मुंबई में मौजूद टीमों में से दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स ब्रेबोर्न व बांद्रा कुर्ला कांपलेक्स में अभ्यास कर रही थी। चेन्नई जाने से पहले कोलकाता नाइटराइडर्स नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में अभ्यास कर रही थी।
IPL 2021: पूर्व भारतीय कप्तान गावस्कर ने बताया, क्या है मुंबई इंडियंस की असली ताकत