Move to Jagran APP

IPL 2020: तेंदुलकर ने स्टोक्स की तारीफ की, बोले- मुंबई के खिलाफ रन चेज को आसान बना दिया

आइपीएल 2020 में अंक तालिका में सबसे ऊपर मुंबई इंडियंस (MI) को राजस्थान रॉयल्स (RR) ने हरा दिया। इसके बाद पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने बेन स्टोक्स की काफी तारीफ की। उन्होंने कहा कि स्टोक्स ने रन चेज को आसान बना दिया।

By TaniskEdited By: Published: Mon, 26 Oct 2020 03:21 PM (IST)Updated: Mon, 26 Oct 2020 03:21 PM (IST)
IPL 2020: तेंदुलकर ने स्टोक्स की तारीफ की, बोले- मुंबई के खिलाफ रन चेज को आसान बना दिया
राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज बेन स्टोक्स। (एएनआइ)

अबूधाबी, एएनआइ। आइपीएल 2020 में अंक तालिका में सबसे ऊपर मुंबई इंडियंस (MI) को राजस्थान रॉयल्स (RR) ने हरा दिया। इसके बाद पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने बेन स्टोक्स की काफी तारीफ की। उन्होंने कहा कि स्टोक्स ने रन चेज को आसान बना दिया। राजस्थान ने 196 रनों के लक्ष्य को दो विकेट खोकर 10 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया। स्टोक्स ने इस मैच में शतक लगाया और इसे अपने बीमार पिता को समर्पित कर दिया।   

loksabha election banner

मुंबई के खिलाफ पहाड़ जैसे लक्ष्य का पीछे करते हुए स्टोक्स को संजू सैमसन का अच्छा साथ मिली। दोनों के बीच 152 रनों की अटूट साझेदारी हुई। इस जीत के साथ राजस्थान की टीम अंक तालिका में 10 अंकों के साथ छठे स्थान पर पहुंच गई। मुंबई 14 अंकों के साथ टॉप पर है। तेंदुलकर ने कहा कि स्टोक्स के शतक ने मुंबई के खिलाफ रन चेज को आसान बना दिया। 

तेंदुलकर ने संजू सैमसन की भी तारीफ की

दिग्गज सचिन तेंदुलकर ने संजू सैमसन की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि सैमसन ने भी काफी महत्वपूर्ण पारी खेली। तेंदुलकर ने ट्वीट किया, ' बड़े खिलाड़ी, बड़ा प्रभाव! बेन स्टोक्स के शतक ने इस रन चेज को आसान बना दिया। संजू सैमसन ने भी महत्वपूर्ण पारी खेली। वह स्टोक्स के परफेक्ट पार्टनर लगे। 

हार्दिक ने 21 गेंद पर नाबाद 60 रनों की पारी खेली

मुंबई की तरफ से हार्दिक पांड्या ने शानदार बल्लेबाजी की। हार्दिक ने 21 गेंद पर नाबाद 60 रनों की पारी खेली। मुंबई की शुरुआत खराब रही जब पहले ही ओवर में तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने क्विंटन डिकॉक (06) को चलता कर दिया। इसके बाद बाद इशान किशन (37) और सूर्यकुमार यादव (40) ने मुंबई की पारी संभाली। अर्धशतक की ओर बढ़ रहे किशन को कार्तिक त्यागी की गेंद पर आर्चर ने सीमा रेखा पर एक हाथ से बेहतरीन कैच लपककर पवेलियन का रास्ता दिखाया। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 83 रन जोड़े।

हार्दिक ने दो चौके सात छक्के लगाए

श्रेयस गोपाल ने सूर्यकुमार का बड़ा विकेट हासिल किया। 12 ओवर में मुंबई 92 रन बना चुकी थी और क्रीज पर कप्तान पोलार्ड (06) पहुंचे, लेकिन गोपाल ने उन्हें बोल्ड कर दिया। आखिरी के तीन ओवर में हार्दिक ने 57 रन निकालकर मुंबई को बड़े स्कोर तक पहुंचाया। इन तीन ओवर में एक ओवर आर्चर ने किया, जिसमें सिर्फ तीन रन आए। यानी हार्दिक ने 12 गेंदों पर ताबड़तोड़ 54 रन बना डाले। हार्दिक ने 21 गेंदों पर नाबाद 60 रनों की पारी खेली। उनकी पारी में दो चौके सात छक्के लगाए। टीम को अगला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) से बुधवार, 28 अक्टूबर को अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेलना है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.