Move to Jagran APP

IPL 2020 में किंग्स इलेवन पंजाब का ये है शेड्यूल, जानिए कब-किस टीम से भिड़ेगी KXIP

IPL 2020 Kings XI Punjab Full Schedule अपनी पहला खिताब जीतने की तलाश में किंग्स इलेवन पंजाब की टीम को पहला मुकाबला 20 सितंबर को खेलना है।

By Vikash GaurEdited By: Published: Wed, 09 Sep 2020 05:21 PM (IST)Updated: Wed, 09 Sep 2020 05:21 PM (IST)
IPL 2020 में किंग्स इलेवन पंजाब का ये है शेड्यूल, जानिए कब-किस टीम से भिड़ेगी KXIP
IPL 2020 में किंग्स इलेवन पंजाब का ये है शेड्यूल, जानिए कब-किस टीम से भिड़ेगी KXIP

नई दिल्ली, जेएनएन। IPL 2020 Kings XI Punjab Full Schedule: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और दिल्ली कैपिटल्स की तरह किंग्स इलेवन पंजाब के पास भी इंडियन प्रीमियर लीग यानी आइपीएल की एक भी ट्रॉफी नहीं है। पिछले 12 सीजन में किंग्स इलेवन पंजाब की टीम खिताब के करीब पहुंची है, लेकिन महामुकाबला जीतने में कामयाब नहीं हो सकी है। हालांकि, इस बार टीम ने कप्तान से लेकर कोच सब कुछ बदल दिया है। अब बस नतीजे के बदलने का इंतजार है। इसलिए, अगर आप किंग्स इलेवन पंजाब के फैन हैं तो आप टीम का फुल शेड्यूल नोट कर लीजिए।

loksabha election banner

विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल की कप्तानी वाली किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) को अपने पहले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स से भिड़ना है। दिल्ली कैपिटल्स भी पहली आईपीएल ट्रॉफी के लिए अपने अभियान की शुरुआत उसी दिन करेगी। दोनों टीमों के बीच पहला मैच 20 सितंबर को दुबई में खेला जाएगा। ये मुकाबला आइपीएल 2020 के सीजन का दूसरा मुकाबला होगा। टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में तीन बार की आइपीएल चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स को मौजूदा और चार बार की आइपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस का सामना करना है। ये मैच 19 सितंबर को खेला जाएगा।

फिलहाल, हम बात कर रहे हैं अपने पहले खिताब जीतने की तलाश में जुटी किंग्स इलेवन पंजाब की टीम के शेड्यूल के बारे में, जिसका पहला मैच 20 सितंबर को है। अनिल कुंबले की कोचिंग वाली टीम किंग्स इलेवन पंजाब को 14 लीग मैचों में से 2 मुकाबले दोपहर को यूएई के समय के अनुसार 2 बजे से खेलने होंगे। हालांकि, उस समय भारत में दोपहर के साढ़े 3 बजे होंगे। वहीं, KXIP को बाकी 12 मुकाबले शाम की पाली में खेलने हैं, जिसकी टाइमिंग यूएई के समय के अनुसार शाम 6 बजे, लेकिन भारत के समय के अनुसार शाम साढ़े 7 बजे होगी।

IPL 2020 के लिए Kings XI Punjab का पूरा शेड्यूल

1 मैच- 20 सितंबर को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ - शाम साढ़े 7 बजे

2 मैच- 24 सितंबर को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ - शाम साढ़े 7 बजे

3 मैच- 27 सितंबर को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ - शाम साढ़े 7 बजे

4 मैच- 1 अक्टूबर को मुंबई इंडियंस के खिलाफ - शाम साढ़े 7 बजे

5 मैच- 4 अक्टूबर को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ - शाम साढ़े 7 बजे

6 मैच- 8 अक्टूबर को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ - शाम साढ़े 7 बजे

7 मैच- 10 अक्टूबर को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ - दोपहर साढ़े 3 बजे से

8 मैच- 15 अक्टूबर को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ - शाम साढ़े 7 बजे

9 मैच- 18 अक्टूबर को मुंबई इंडियंस के खिलाफ - शाम साढ़े 7 बजे

10 मैच- 20 अक्टूबर को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ - शाम साढ़े 7 बजे

11 मैच- 24 अक्टूबर को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ - शाम साढ़े 7 बजे

12 मैच- 26 अक्टूबर को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ - शाम साढ़े 7 बजे

13 मैच- 30 अक्टूबर को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ - शाम साढ़े 7 बजे

14 मैच- 1 नवंबर को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ - दोपहर साढ़े 3 बजे से

IPL 2020 का Full Schedule देखने के लिए क्लिक करें 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.