विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पडिक्‍कल या गिल नहीं, ट्रेंट बोल्ट ने इस बल्लेबाज को न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भारत का 'ब्रह्मास्त्र' बताया

Published: Fri, 11 Sep 2026 06:39 PM (IST)

ट्रेंट बोल्ट का कहना है कि न्यूजीलैंड के विरुद्ध 19 नवंबर से शुरू हो रही दो टेस्ट मैचों की सीरीज में केएल राहुल भारत के प्रमुख बल्लेबाज साबित होंगे।

भारतीय टीम

भारतीय टीम

HighLights

  1. केएल राहुल के प्रदर्शन पर रहेंगी नजरें: बोल्ट

  2. न्यूजीलैंड में 2 टेस्‍ट मैच खेलेगी भारतीय टीम

  3. 19 नवंबर से शुरू हो रही है यह सीरीज

पीटीआई, नई दिल्ली। न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट का कहना है कि न्यूजीलैंड के विरुद्ध 19 नवंबर से शुरू हो रही दो टेस्ट मैचों की सीरीज में केएल राहुल भारत के प्रमुख बल्लेबाज साबित होंगे। राहुल की बल्लेबाजी के कायल बोल्ट का मानना है कि वह सीरीज के प्रमुख खिलाड़ियों में होंगे।

टेस्ट क्रिकेट में 317 विकेट ले चुके 37 वर्ष के बोल्ट ने कहा कि मैं केएल राहुल की बल्लेबाजी का बड़ा प्रशंसक हूं। वह भारतीय बल्लेबाजी क्रम में शीर्ष क्रम का प्रमुख खिलाड़ी हैं। जायसवाल भी टीम में है। दो शानदार बल्लेबाजों को खेलते देखना रोचक होगा।

उन्होंने कहा कि भारतीय टीम जब भी न्यूजीलैंड में टेस्ट क्रिकेट खेलने आती है तो देखने में मजा आता है। यह दौरा फरवरी मार्च की बजाय अक्टूबर नवंबर में हो रहा है, जब न्यूजीलैंड में मौसम काफी ठंडा होगा और बल्लेबाजों को दिक्कत आ सकती है।

बोल्ट ने कहा कि अक्टूबर के अंत में यह दौरा होगा, लिहाजा मौसम काफी ठंडा रहने वाला है। उम्मीद है कि विकेटों पर घास रहेगी जिससे हमारे गेंदबाजों को मदद मिलेगी। न्यूजीलैंड के लिए कई साल तक बोल्ट और टिम साउदी नई गेंद संभालते रहे थे, लेकिन बोल्ट का मानना है कि मौजूदा गेंदबाजों के पास भी इतनी विविधता और काबिलियत है कि वे अपनी खुद की पहचान बना सकते हैं। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि हमारी गेंदबाजी काफी संतुलित है।

यह भी पढ़ें- Vaibhav Sooryavanshi दलीप ट्रॉफी फाइनल में खेलेंगे? गौतम गंभीर पर निर्भर है फैसला

यह भी पढ़ें- Duleep Trophy: वैभव सूर्यवंशी और ईशान का फाइनल में नहीं दिखेगा जलवा! केएल राहुल-मोहम्मद सिराज होंगे शामिल