विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IND vs NAM: सूर्य भाई और मैं सू्त्रधार की भूमिका निभा सकते हैं, प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में तिलक वर्मा ने बताई टीम की रणनीति

Published: Wed, 11 Feb 2026 09:30 PM (GMT+05:30)

जीत के साथ टी20 विश्‍व कप 2026 का आगाज करने वाली भारतीय टीम अपने दूसरे मुकाबले में गुरुवार को नामीबिया ...और पढ़ें

तिलक ने बताई अंदर की बात।

तिलक ने बताई अंदर की बात।

HighLights

  1. बुमराह गुरुवार को होने वाले मुकाबले के लिए फिट 

  2. अरुण जेटली स्‍टेडियम में खेला जाएगा मुकाबला

  3. दूसरी जीत पर होगी भारतीय टीम की नजर

नई दिल्ली, पीटीआई। अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए मशहूर तिलक वर्मा ने बुधवार को कहा कि मौजूदा टी-20 विश्व कप में जरूरत पड़ने पर वह भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव के साथ पारी के सूत्रधार की भूमिका निभा सकते हैं। चोट से उबरने के बाद तिलक वर्मा ने आईसीसी टूर्नामेंट से पहले भारतीय टीम में सफल वापसी की है।

6 विकेट जल्‍दी गिर गए थे

भारत ने सात फरवरी को अमेरिका के विरुद्ध टूर्नामेंट के अपने पहले मैच में छह विकेट जल्दी गंवा दिए थे लेकिन बाद में वापसी करते हुए आराम से जीत दर्ज की। नामीबिया के विरुद्ध मैच की पूर्व संध्या पर तिलक ने कहा कि मुख्य कोच गौतम गंभीर ने हमसे कहा है कि अगर अमेरिका के विरुद्ध हुए मैच की तरह विकेट जल्दी-जल्दी गिरें तो हमें सावधानी से खेलना चाहिए। जरूरत पड़ने पर सूर्यकुमार भाई और मैं सू्त्रधार की भूमिका निभा सकते हैं।

उन्होंने यह भी बताया कि स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह गुरुवार को होने वाले मुकाबले के लिए फिट हैं जो पहला मैच नहीं खेल पाए थे। उन्होंने कहा कि जसप्रीत बुमराह फिट हैं और नामीबिया के विरुद्ध कल के मैच के लिए उपलब्ध हैं। कोलंबो में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के विरुद्ध 15 फरवरी को होने वाले मुकाबले पर तिलक ने कहा कि हम एक समय में एक मैच पर ही ध्यान दे रहे हैं। हम श्रीलंका की परिस्थितियों और मैच के लिए तैयार हैं।

तिलक ने अभ्यास मुकाबलों में शानदार वापसी की, जिसमें उन्होंने अमेरिका के विरुद्ध 24 गेंद में 38 रन और दक्षिण अफ्रीका के विरुद्ध 19 गेंद में 48 रन बनाकर अपनी फार्म और तैयारी दिखाई। उन्होंने कहा कि विश्व कप टीम में वापसी कर खुश हूं। मेरा एकमात्र लक्ष्य टीम को विश्व कप जीतने में मदद करना है। यहां तक कि जब मैं खेल नहीं रहा था, तब भी मैं भारत के मैच जीतने का ही सोच रहा था।

यह भी पढ़ें- IND vs NAM: जसप्रीत बुमराह की गेंद से चोटिल हुआ भारतीय ओपनर, खेलने पर मंडराया संकट!

यह भी पढ़ें- भारत-पाकिस्‍तान मैच पर लगी मुहर तो क्‍या था टीम इंडिया का माहौल? तिलक वर्मा ने शेयर की अंदर की बात