विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IND vs NAM: 'भारतीय टीम को मिल रहा अनचाहा फायदा', नामीबियाई कैप्‍टन ने ICC के रवैये पर खड़ा किया सवाल

Published: Wed, 11 Feb 2026 08:09 PM (GMT+05:30)

दिल्‍ली के अरुण जेटजी स्‍टेडियम में गुरुवार को भारतीय टीम का सामना नामीबिया से होगा। मुकाबले से पहले दोनों ही ...और पढ़ें

दिन में अभ्‍यास कर रही नामीबिया टीम।

दिन में अभ्‍यास कर रही नामीबिया टीम।

HighLights

  1. गुरुवार को भारत-नामीबिया की टक्‍कर 

  2. अरुण जेटली स्‍टेडियम में खेला जाएगा मैच 

  3. दोनों टीम लगातार अभ्‍यास कर रही हैं 

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। दिल्‍ली के अरुण जेटजी स्‍टेडियम में गुरुवार को भारतीय टीम का सामना नामीबिया से होगा। मुकाबले से पहले दोनों ही टीमों ने लगातार 2 दिन जमकर अभ्‍यास किया। भारतीय टीम ने मंगलवार और बुधवार को शाम 6 बजे से रात 9 बजे तक वहीं नामीबिया ने दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक प्रैक्टिस की। नामीबिया के कप्तान गेरहार्ड इरास्मस की प्रेस कॉन्फ्रेंस शाम 5:00 बजे तो सूर्यकुमार यादव की 5:30 बजे हुई।

शाम 7 बजे होना है मुकाबला

गेरहार्ड इरास्मस ने भारतीय टीम को मिल रहे अनफेयर एडवांटेज पर चिंता जताई है। मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में इरास्मस ने खुलासा किया कि उनकी टीम को एक भी नाइट टेनिंग सेशन नहीं दिया गया है, जबकि भारत को फ्लडलाइट्स के नीचे दो सेशन दिए गए हैं। इरास्मस ने कहा, "इस मैच से पहले हमें नाइट टेनिंग सेशन नहीं मिला है, मुझे नहीं पता क्यों। मेरा मानना है कि भारत को दो नाइट सेशन मिले हैं। आप इसका जो मतलब चाहें निकाल सकते हैं।"

हमारे पास फ्लडलाइट्स नहीं हैं

कप्तान ने बताया, "नामीबिया में हमारे पास फ्लडलाइट्स नहीं हैं, इसलिए हम डे-नाइट या नाइट में मैच नहीं खेलते हैं।" केवल वही खिलाड़ी जो नेपाल प्रीमियर लीग, ILT20 जैसे फ्रेंचाइजी टूर्नामेंट या पिछले विश्व कप में भाग ले चुके हैं उन्हें ही रात में खेलने का अनुभव है।

उन्होंने कहा, "हम बस मैदान में उतरेंगे और नामीबियाई तरीके से खेलेंगे ।" कप्तान का टीम को मैसेज साफ है, "वर्तमान पर फोकस रखें। गेंद को जैसे आए वैसे खेलें और इस मौके का आनंद लें। अगर हम हालात, विरोधी टीम की गुणवत्ता या दर्शकों से डर जाएंगे तो शायद हम मैच का आनंद नहीं ले पाएंगे। अगर हम वर्तमान में बने रहें और शांत मन से खेलें तो हमारी सफलता की संभावनाएं स्वाभाविक रूप से बढ़ जाएंगी।"

उन्होंने कहा, "पिछले टूर्नामेंटों में भी एसोसिएट टीमों ने शानदार सफलताएं हासिल की हैं। कुछ टीमें अब इस स्तर पर खेलने के लिए पूरी तरह से सक्षम महसूस कर रही हैं।" अपने पहले मैच में नामीबिया को नीदरलैंड के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। यह मैच भी दिल्‍ली के अरुण जेटली स्‍टेडियम में खेला गया था।

यह भी पढ़ें- IND vs NAM Playing 11: दूसरे ही मुकाबले में बड़े बदलाव के साथ उतरेगा भारत, ओपनर और तेज गेंदबाज होगा बाहर!

यह भी पढ़ें- IND vs NAM: दूसरे मुकाबले के लिए दिल्‍ली पहुंची भारतीय टीम गई कोच गौतम गंभीर के घर, नामीबिया से इस दिन टक्‍कर- Video