विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IND VS AUS Test: शतक जड़ने के बाद Shubman Gill ने बताया मैच जीतने का मास्टर प्लान, बताई कुछ दिलचस्प बातें

By Piyush KumarEdited By: Piyush Kumar
Published: Sat, 11 Mar 2023 07:36 PM (IST)

तीसरे दिन की खेल समाप्त होने के बाद शुभमन गिल ने कहा भारत में अपना पहला शतक बनाकर बहुत अच्छा ...और पढ़ें

भारत के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने शतक जड़क बताई मैच से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें। (फोटो सोर्स: एपी)
भारत के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने शतक जड़क बताई मैच से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें। (फोटो सोर्स: एपी)

नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा और आखिरी टेस्ट मैच खेला जा रहा है। शनिवार को मैच का तीसरा दिन था। तीसरे दिन की समाप्ति से पहले टीम इंडिया ने 3 विकेट गंवाकर 289 रन बनाए। भारत की तरफ से तीसरे दिन के हीरो शुभमन गिल रहे। गिल ने शानदार 128 रन की शतकीय पारी खेली।

स्टंप्स के वक्त विराट कोहली और रविंद्र जडेजा क्रीज पर मौजूद थे। कोहली 59 रन और जडेजा 16 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत की बल्लेबाजी की बात करें तो शुभमन गिल के अलावा कप्तान रोहित शर्मा ने 35 रन और चेतेश्वर पुजारा ने 42 रन बनाए। गिल और पुजारा के बीच दूसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी हुई।

गिल ने आईपीएल होमग्राउंड में जड़ा शतक

तीसरे दिन की खेल समाप्त होने के बाद शुभमन गिल ने कहा, 'भारत में अपना पहला शतक बनाकर बहुत अच्छा लगा।' उन्होंने कहा कि अहमदाबाद का यह स्टेडियम उनके लिए आईपीएल होमग्राउंड है। बता दें कि वो आईपीएल में गुजरात टाइटंस की ओर से खेलत हैं।

उन्होंने कहा कि भारत में शतक लगाकर काफी शानदार महसूस कर रहा हूं। गिल ने आगे कहा कि हम बहुत ही जल्द आईपीएल की शुरुआत होने वाली है। यह मेरा आईपीएल घरेलू मैदान है। यहां कुछ रन बनाकर खुशी हुई।

गिल ने बताया जीत का प्लान

गिल ने आगे पिच को लेक कहा, 'यह पिच बल्लेबाजी के लिए अच्छी थी और जो कुछ भी हो रहा था वह उबड़-खाबड़ इलाकों से दूर था। 23 वर्षीय खिलाड़ी ने कहा कि टीम के लिए अच्छा स्कोर करना एक बड़ी सफलता है। गिल ने कहा कि उम्मीद है कि भारत चौथे दिन बड़ा स्कोर खड़ा कर सकता है और मैच के अंतिम दिन गेंदबाजों को कुछ मदद मिलेगी क्योंकि टीम इंडिया जीत का लक्ष्य रखेगी।

उन्होंने आगे कहा,'हम लगभग 300 रन के करीब हैं। उम्मीद है, अगर हम कल अच्छी बल्लेबाजी करते हैं, एक बड़ा स्कोर बना सकेंगे, 5 वें दिन कुछ भी हो सकता है। उम्मीद है कि विकेट हमारे गेंदबाजों की मदद करेगा। अगर ऐसा होता है, तो हम इसे मैच को जीतने की कोशिश कर रहे होंगे।'