विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IND vs NZ: 'मुझे उनसे बात करने में डर...', Harshit Rana ने मैच जीतने के बाद दिया हैरान कर देने वाला बयान

Published: Mon, 12 Jan 2026 01:41 PM (IST)

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहले वनडे में युवा तेज गेंदबाज हर्षित राणा ने गेंद और बल्ले दोनों से शानदार ...और पढ़ें

News Article Hero Image

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ 1st ODI 2026) के बीच वडोदरा में खेले गए पहले वनडे मैच के बाद टीम इंडिया के युवा तेज गेंदबाज हर्षित राणा (Harshit Rana) अपने एक खास बयान की वजह से सूर्खियों में है। भारतीय टीम को इस मैच में जीत के लिए 301 रन का टारगेट मिला था, जिसे उनसने 49 ओवरों में हासिल कर लिया।

मैच में टीम इंडिया के लिए विराट कोहली ने 93 रन की शानदार पारी खेली, लेकिन असली गेमचेंजर तो हर्षित राणा ही रहे, जिन्होंने गेंद के साथ ही बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन पहले वनडे मैच जीतने के बाद हर्षित राणा ने कहा कि 29 रन की पारी खेलने के बाद अब उन्हें अपने पिता से बात करने में डर लग रहा है।

Harshit Rana को सताया किस बात का डर?

दरअसल, वडोदरा में खेले गए पहले वनडे मैच के बाद हर्षित राणा ने अपनी सफलता और टीम में अपने सीनियर खिलाड़ियों के साथ तालमेल पर बात की। 

दरअसल, पहले वनडे मैच में हर्षित राणा को नंबर-7 पर बैटिंग के लिए भेजा गया। उन्हें वॉशिंगटन सुंदर से ऊपर इसलिए भेजा गया क्योंकि सुंदर चोट से जूझ रहे थे, लेकिन हर्षित ने इस मौके का फायदा उठाया और उन्होंने 23 गेंद पर 2 चौके और 1 छक्के के साथ 29 रन की पारी खेली, जिससे उन्होंने ये साबित कर दिखाया कि एक तेज गेंदबाज से ऑलराउंडर के तौर पर उन्हें तैयार किए जाने का फैसला सही है।

ऐसे में इस ऑलराउंड प्रदर्शन के बाद हर्षित राणा ने मैच के बाद बीसीसीआई टीवी को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि इस तरह से विकेट गंवाने के लिए उन्हें शायद डांट पड़ सकती है। 

 

हर्षित ने कहा,

"शुरुआत से ही मेरे पिता ने मुझे बल्लेबाजी की ओर प्रेरित किया, क्योंकि उनका मानना था कि ऑलराउंडरों को भारत के लिए खेलने का मौका जल्दी मिलता है। मुझे ऐसा लग रहा है कि अगर मैं उन्हें अभी फोन करूँगा, तो वह मुझे बहुत डांटेंगे, क्योंकि जब टीम को जीत के लिए 20 रनों की जरूरत थी, तब मैं आउट हो गया। इसलिए, मुझे अभी उनसे बात करने में डर लग रहा है, क्योंकि वह हर मैच के बाद मुझे फोन करते हैं।"

-

हर्षित राणा

बैटिंग ही नहीं, इससे पहले हर्षित राणा ने गेंदबाजी में भी शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने न्यूजीलैंड की सलामी जोड़ी (डेवोन कॉनवे और हेनरी निकोल्स) को आउट कर भारत की मैच में वापसी कराई। 

कप्तान गिल की जमकर की तारीफ 

हर्षित ने इसके अलावा प्रेस कॉन्फ्रेंस में कप्तान शुभमन गिल की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने गिल को एक आक्रामक और स्वतंत्र कप्तान बताया, जो खिलाड़ियों को मैदान पर अपनी योजना के अनुसार खेलने की पूरी आजादी देते हैं।

हर्षित ने कहा, 

"वह एक स्वतंत्र और आक्रामक कप्तान हैं। अगर उन्हें कोई फैसला लेना होता है, तो वह पहले ही सोच लेते हैं कि उन्हें वह काम करना है और फिर उसके बारे में तनाव नहीं लेते। वह खिलाड़ियों को वह करने की आजादी देते हैं जो वे करना चाहते हैं और यह उनके सबसे अच्छे क्वालिटी में से एक है।"

-

हर्षित राणा

भारतीय टीम ने पहले वनडे मैच को 4 विकेट से अपने नाम किया और अब दूसरा वनडे मैच 14 जनवरी 2026 को राजकोट में खेला जाना है। 

यह भी पढ़ें- IND vs NZ: टीम इंडिया बनी दुनिया की 'चेज किंग', न्यूजीलैंड को रौंदकर वो कारनामा किया जो आजतक कोई नहीं कर सका

यह भी पढ़ें- IND vs NZ ODI 2026: भारतीय टीम को लगा बड़ा झटका, Washington Sundar शेष सीरीज से हुए बाहर