विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IPL में खराब फॉर्म, फिर तलाक की खबर, लेकिन नहीं टूटे हार्दिक पांड्या, 16 साल के लड़के ने किया मोटिवेट

Published: Sun, 02 Jun 2024 05:17 PM (IST)

हार्दिक पांड्या ने अब अपने खराब दिनों को लेकर बात की है। पांड्या ने कहा कि वह मुश्किल समय देख ...और पढ़ें

हार्दिक पांड्या का आईपीएल काफी खराब रहा है
हार्दिक पांड्या का आईपीएल काफी खराब रहा है

HighLights

  1. हार्दिक पांड्या ने वार्मअप मैच में दिखाया जलवा
  2. खराब दौर से गुजर रहे हैं पांड्या
  3. आईपीएल में फॉर्म रही खराब, फिर आई तलाक की खबर

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। हार्दिक पाडंया के लिए बीते कुछ महीने अच्छे नहीं रहे हैं। आईपीएल 2024 में उनकी खराब फॉम ने पांड्या को मुश्किल राह पर लाकर खड़ा कर दिया। इसके बाद उनके तलाक की खबरों ने भी जोर पकड़ा। लेकिन इस बीच पांड्या ने अपना हौसला नहीं खोया और लड़ाई जारी रखी। उनकी ये हार न मानने वाली जिद भारत और बांग्लादेश के बीच खेले गए टी20 वर्ल्ड कप के वार्मअप मैच में दिखी।

पांड्या ने अब अपने खराब दिनों को लेकर बात की है। पांड्या ने कहा कि वह मुश्किल समय देख भागते नहीं हैं बल्कि लड़ते हैं। वह मैदान पर रहकर लड़ना जानते हैं, भागना नहीं। इस बीच पांड्या ने एक और अहम बात कही। उन्होंने कहा कि जब वह मुश्किल समय से गुजरते हैं तो 16 साल के लड़के की मदद लेते हैं जो उनको मोटिवेट करता है।

यह भी पढ़ें- Venkatesh Iyer Marriage: वेंकटेश अय्यर की पत्नी हैं टैलेंट की खान, स्पोर्ट्स से लेकर फैशन तक हर तरफ है जलवा

लड़ना पड़ता है

पांड्या ने स्टार स्पोर्ट्स से बात करते हुए कहा कि कई बार जीवन में ऐसी स्थिति आती है जो आपको कमजोर करती है लेकिन आपको लड़ना पड़ता है। उन्होंने कहा, "मेरा मानना है कि आपको लड़ाई में बने रहना चाहिए। कई बार जिंदगी आपको बुरी स्थिति में डालती है। मुझे लगता है कि ऐसे में अगर आप लड़ाई नहीं करोगे और मैदान छोड़ दोगे तो आप वहां नहीं पहुंच पाओगे जहां आप जाना चाहते हो। हां मुश्किल समय रहा है लेकिन मैं एक प्रोसेस के साथ चलने वाला इंसान हूं। मैं वही रुटीन फॉलो करने की कोशिश करता हूं जो पहले से करता आ रहा हूं।"

पांड्या ने बांग्लादेश के खिलाफ शनिवार को खेले गए वार्मअप मैच में 23 गेंदों पर 40 रनों की पारी खेली। उन्होंने कहा, "ये चीजें होती रहती हैं। अच्छा समय भी होता है और बुरा समय भी। जीवन में ये फेज आते रहते हैं। मैंने पहले भी ये दौर देखा है और मैं इससे बाहर निकला हूं।"

16 साल के लड़के से करते हैं बात

मुश्किल समय में मेहनत करने के अलावा हार्दिक ने कहा कि वह जब बुरे दौर से गुजर रहे होते हैं तो उस समय में वापस जाते हैं जब उनके लिए चीजें अच्छी नहीं थी और उन्हें मौके नहीं मिल रहे थे। इसी समय ने पांड्या को बनाया। उन्होंने कहा, "मैं अब उस जोन में हूं, जहां मैं वहां वापस जाता हूं जब में 16 साल का था, क्योंकि वही पांड्या मेरा असली मोटिवेटर है क्योंकि उसने प्लेटफॉर्म सेट नहीं किया होता तो मैं यहां नहीं होता।"

यह भी पढ़ें- KKR को चैंपियन बनाने वाले वेंकटेश अय्यर ने शुरू की नई पारी, रचाई शादी, फोटो हुए वायरल