Move to Jagran APP

ग्रेग चैपल ने कहा, MS Dhoni जैसा दमदार बल्लेबाज आज तक मैंने नहीं देखा

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान और पूर्व भारतीय कोच ग्रेग चैपल ने महेंद्र सिंह धौनी को सबसे ताकतवर बल्लेबाज बताया है।

By Viplove KumarEdited By: Published: Wed, 13 May 2020 05:41 PM (IST)Updated: Wed, 13 May 2020 05:41 PM (IST)
ग्रेग चैपल ने कहा, MS Dhoni जैसा दमदार बल्लेबाज आज तक मैंने नहीं देखा
ग्रेग चैपल ने कहा, MS Dhoni जैसा दमदार बल्लेबाज आज तक मैंने नहीं देखा

सिडनी, आईएएनए। पूर्व भारतीय कोच ग्रेग चैपल ने महेंद्र सिंह धौनी के तारीफों को पुल बांधे हैं। उन्होंने कहा पूर्व भारतीय कप्तान धौनी जैसा दमदार बल्लेबाज आज तक नहीं देखा। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान चैपल को साल 2005 से 2007 के बीच विवादों की वजह से काफी सुर्खियां मिली थी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष सौरव गांगुली के साथ उनके विवाद काफी गहरे रहे।

loksabha election banner

चैपल जब भारतीय टीम के कोच हुआ करते थे तभी सुरेश रैना और महेंद्र सिंह धौनी जैसे खिलाड़ियों ने टीम इंडिया में जगह बनाई थी। पूर्व कोच ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, मेरे जहन में याद आज भी ताजा है जब मैंने उनको पहली बार बल्लेबाजी करते देखा तो अचरज में पड़ गया था।

"उस वक्त वो निश्चित तौर पर भारत के सबसे ज्यादा उत्सुकता पैदा करने वाले क्रिकेटर थे। वो गेंद को सबसे कम उपयोग में लाए जाने वाले पोजिशन से हिट किया करते थे। मैंने जितने भी बल्लेबाजों को देखा वो उनमें से सबसे ज्यादा ताकतवर हैं।"

धौनी की हिटिंग सबसे बेस्ट 

"श्रीलंका के खिलाफ खेली गई उनकी 183 रन की पारी और किस तरह से उन्होंने गेंदबाजों की पिटाई की वो भी मुझे याद है। यह अब तक कब सबसे सर्वश्रेष्ठ पावर हिटिंग का नजारा था। अगला मैच पुणे में था और मैंने एमएस से पूछा था आप हर एक गेंद को चौके के लिए मारने की जगह नीचे जमानी शॉट्स क्यों नहीं खेलते हैं। हम 260 रन का ही पीछा कर रहे थे और काफी अच्छी स्थिति में थे और धौनी बिल्कुल वैसी की धमाकेदार पारी खेल रहे थे जैसी उन्होंने कुछ दिन पहले खेली थी।"

"हमें जीत के लिए अब भी 20 रन की जरूरत थी और धौनी ने 12वें खिलाड़ी आरपी सिंह से द्वारा मुझसे पूछा था क्या वो छक्का लगा सकते हैं। मैने उनके कहलवाया था कि नहीं जबतक कि लक्ष्य एक अंक में नहीं आ जाता। जब हमें जीत के लिए 6 रन की जरूरत थी तो उन्होंने छक्का लगातर जीत दिलाई थी।"

धौनी दुनिया के बेस्ट फिनिशर 

"मैं उनको हमेशा ही यह चुनौती दिया करता था कि क्या वो मैच को खत्म करके वापस लौट सकते हैं। जब कभी भी वो आखिरी रन बनाकर जीत हासिल करते तो उनके चेहरे पह एक धूम मचाने वाली मुस्कान होती थी। वो वाकई में इस खेल के अब तक के सबसे बेहतरीन फिनिशर हैं।"


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.