Move to Jagran APP

IPL 2021: ग्लेन मैक्सवेल IPL 2021 में कितने रन बनाएंगे, इरफान पठान ने की भवष्यवाणी

ग्लेन मैक्सवेल के लिए आइपीएल 2021 की शुरुआत ठीकठाक रही और उन्होंने उन्होंनेे मुंबई इंडियंस के खिलाफ 28 गेंदों पर 2 छक्के व 3 चौकों की मदद से 39 रन बनाए। इस मैच में आरसीबी को मुंबई के खिलाफ 2 विकेट से जीत मिली।

By Sanjay SavernEdited By: Published: Sat, 10 Apr 2021 03:33 PM (IST)Updated: Sat, 10 Apr 2021 03:33 PM (IST)
IPL 2021: ग्लेन मैक्सवेल IPL 2021 में कितने रन बनाएंगे, इरफान पठान ने की भवष्यवाणी
आरसीबी के ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल बल्लेबाजी के दौरान (एपी फोटो)

नई दिल्ली, जेएनएन। IPL 2021: आरसीबी के बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल के लिए आइपीएल 2021 की शुरुआत तो ठीक-ठाक रही। जिस तरह से पिछले सीजन में वो फ्लॉप हुए थे और एक भी छक्का नहीं लगा पाए थे, लेकिन इस लीग के 14वें सीजन के पहले मैच में ऐसा नहीं हुआ। उन्होंनेे मुंबई इंडियंस के खिलाफ 28 गेंदों पर 2 छक्के व 3 चौकों की मदद से 39 रन बनाए। इस मैच में आरसीबी को मुंबई के खिलाफ 2 विकेट से जीत मिली। मैक्सवेल अपनी तूफानी बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं और क्रिकेट फैंस से उन्हें इस सीजन में ज्यादा बड़ी पारी की उम्मीद होगी। 

loksabha election banner

ग्लेन मैक्सवेल इस सीजन में कितना रन बना सकते हैं इसे लेकर टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने भविष्यवाणी की। इरफान पठान ने ट्वीट करके बताया कि, इस सीजन में ग्लेन मैक्सवेल 400 के आसपास रन बनाएंगे। पठान ने ये भविष्यवाणी मैक्सवेल की पारी की शुरुआत को देखने के बाद की। उन्होंने लिखा कि, वो अपनी पारी के पहले सात गेंदों के दौरान पूरी तरह से आत्मविश्वास से भरे हुए नजर आए। इस सीजन में वो 400 के आसपास रन बना सकते हैं। 

आपको बता दें कि, आरसीबी को इस सीजन में अपने पहले ही लीग मैच में 2 विकेट से रोमांचक जीत मिली थी। मुंबई की टीम ने विराट की टीम के खिलाफ 20 ओवर में 9 विकेट पर 159 रन बनाए थे। इसके जवाब में विराट की टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 160 रन बनाकर मैच में जीत दर्ज कर ली। इस मुकाबले में आरसीबी को जीत मिली उसमें एबी डिविलियर्स, मैक्सवेल और विराट कोहली की बड़ी भूमिका रही। मैक्सी ने कप्तान कोहली के साथ मिलकर टीम की पारी को संभाला और तीसरे विकेट के लिए 52 रन की अहम साझेदारी भी की। आरसीबी की तरफ से हर्षल पटेल ने 5 विकेट लिए। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.