पीछे तोप और साथ में पत्नी गौतम गंभीर ने किया मजाकिया ट्वीट, फोटो पर लिखा फनी कैप्शन
पूर्व ओपनर ने पुरस्कार लेने के बाद अपनी पत्नी के साथ एक मजेदार ट्वीट किया जो चर्चा में रहा है। उन्होंने इस ट्वीट में लिखा कि असलियत की ओर बढ़े शोर के साथ श्री श्री श्रीमती नताशा गंभीर के साथ पद्मश्री।
नई दिल्ली, जेएनएन। हाल ही में संन्यास लेनेवाले मशहूर क्रिकेटर गौतम गंभीर को शुक्रवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया है। पूर्व ओपनर ने पुरस्कार लेने के बाद अपनी पत्नी के साथ एक मजेदार ट्वीट किया जो चर्चा में रहा है। उन्होंने इस ट्वीट में लिखा कि 'असलियत की ओर बढ़े शोर के साथ, श्री श्री श्रीमती नताशा गंभीर के साथ पद्मश्री। आप मेरे बैकग्राउंड में तोप देखकर चिंता मत कीजिए, घर पर मैं रोज फायर्ड होता हूं'। कुछ इस तरह था ट्वीट--
क्रिकेट की पिच से सियासत के मैदान में एंट्री करने जा रहे है गौतम गंभीर के भाजपा में जाने की अटकलें तेज हैं। कहा यहां तक जा रहा है कि वे लोकसभा चुनाव भी लड़ सकते हैं। गंभीर के करीबियों ने भी पिछले दिनों इसका संकेत दे दिया है कि वह नई दिल्ली से चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं।
उन्होंने भारतीय टीम के लिए अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर आखिरी टेस्ट मैच 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था। इसके अलावा उनका आखिरी वनडे मैच 2013 में इंग्लैंड के खिलाफ था। 2016 के बाद से उन्हें भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए नहीं देखा गया।