Move to Jagran APP

अर्जुन तेंदुलकर के सपोर्ट में उतरे फरहान अख्तर, नेपोटिज्म की बात करने वालों को दिया करारा जवाब

मुंबई इंडियंस द्वारा खरीदे जाने के बाद अर्जुन तेंदुलकर को लेकर बड़ी बहस छिड़ गई और कई लोगों ने कहा कि तेंदुलकर सरनेम की वजह से उन्हें मौका मिल गया लेकिन कई ऐसे लोग भी हैं जिन्होंने नेपोटिज्म की बात को सिरे से खारिज कर दिया

By Sanjay SavernEdited By: Published: Sat, 20 Feb 2021 05:50 PM (IST)Updated: Sat, 20 Feb 2021 05:50 PM (IST)
अर्जुन तेंदुलकर के सपोर्ट में उतरे फरहान अख्तर, नेपोटिज्म की बात करने वालों को दिया करारा जवाब
अर्जुन तेंदुलकर को आइपीएल 2021 की नीलामी में मुंबई इंडियंस ने खरीदा (एपी फोटो)

नई दिल्ली, जेएनएन। मुंबई के युवा ऑलराउंडर अर्जुन तेंदुलकर को आइपीएल 2021 के लिए हुई नीलामी में मुंबई इंडियंस ने खरीद लिया। अर्जुन तेंदुलकर का बेस प्राइस 20 लाख था और मुंबई ने उन्हें इसी कीमत पर खरीद लिया। मुंबई द्वारा खरीदे जाने के बाद अर्जुन तेंदुलकर को लेकर बड़ी बहस छिड़ गई और कई लोगों ने कहा कि, तेंदुलकर सरनेम की वजह से उन्हें मौका मिल गया, लेकिन कई ऐसे लोग भी हैं जिन्होंने नेपोटिज्म की बात को सिरे से खारिज कर दिया और कहा कि, अर्जुन उभरते हुए युवा ऑलराउंड़र हैं और इससे उन्हें काफी कुछ सीखने को मिलेगा साथ ही इसमें कुछ गलत भी नहीं है। 

loksabha election banner

अब अर्जुन तेंदुलकर के समर्थन में एक्टर व डायरेक्टर फरहान अख्तर भी उतर आए हैं। अपने ट्विटर के जरिए अर्जुन का समर्थन करते हुए फरहान ने लिखा कि, मुझे लगता है कि अब अर्जुन तेंदुलकर के लिए मुझे भी कुछ कहना चाहिए। उन्होंने लिखा कि, हम दोनों एक ही जिम में एक्सरसाइज करते हैं और मैंने देखा है कि, वो अपनी फिटनेस के लिए कितनी कड़ी मेहनत करते हैं साथ ही एक अच्छा क्रिकेटर बनने के लिए उनका फोकस कमाल का है। उनके लिए नेपोटिज्म शब्द का इस्तेमाल किया जाना कहीं से भी सही नहीं है। उनके शुरुआत से पहले उनके उत्साह को मत मारिए और नीचा दिखाने को कोशिश नहीं करें।  

फरहान अख्तर अक्सर कई मामलों पर अपनी आवाज बुलंद करने के लिए जाने जाते हैं और उनके सपोर्ट से अर्जुन तेंदुलकर को काफी लाभ होगा। वहीं मुंबई इंडियस के दम में शामिल होने के बाद इस टीम के कोच महेला जयवर्धने ने कहा कि, उन पर सचिन का बेटा होने की वजह से बड़ी उम्मीदें हैं, लेकिन अच्छी बात ये है कि, वो एक बल्लेबाज नहीं गेंदबाज हैं। मुझे लगता है कि, सचिन को काफी गर्व होगा अगर वो अर्जुन की तरह गेंदबाजी करें। मुझे लगता है कि, ये अर्जुन के लिए सीखने का वक्त है और उन्होंने अभी मुंबई के लिए खेलना शुरू किया है। वो काफी फोकस्ड युवा हैं और यकीन है कि काफी अच्छा करेंगे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.