विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'उन्हें बाहर रखना मुश्किल होगा', देवदत्त पडिक्कल की भारतीय टीम में होगी वापसी? पूर्व दिग्गज ने की भविष्यवाणी

Published: Mon, 06 Apr 2026 04:20 PM (IST)

देवदत्त पडिक्कल ने आईपीएल 2026 में अब तक शानदार फॉर्म दिखाया है। उन्होंने दो मैचों में लगातार दो फिफ्टी लगाई ...और पढ़ें

देवदत्त पडिक्कल

देवदत्त पडिक्कल

HighLights

  1. देवदत्त पडिक्कल ने आईपीएल 2026 में लगाया दो अर्धशतक

  2. चेन्नई के खिलाफ खेली 50 रनों की पारी

  3. पूर्व दिग्गज ने पडिक्कल को लेकर की बड़ी भविष्यवाणी

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। युवा बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल ने आईपीएल 2026 में शानदार फॉर्म दिखाया है। उन्होंने सीजन में लगातार दो फिफ्टी लगाई है और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने रविवार को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में भी 29 गेंदों पर 50 रनों की पारी खेली है। इसके बाद अब दिनेश कार्तिक ने उनको लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है।

कार्तिक का कहना है कि अगर पडिक्कल इसी तरह से खेलते रहे, तो उन्हें टीम इंडिया से दूर रखना मुश्किल होगा। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने आईपीएल 2025 में भी तीसरे नंबर पर बैटिंग करते हुए शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने आरसीबी को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। अब बेंगलुरु के मेंटोर कार्तिक ने उनकी खूब तारीफ की है।

दिनेश कार्तिक ने की देवदत्त पडिक्कल की तारीफ

जियोस्टार पर बात करते हुए कार्तिक ने कहा, "उसके लिए सबसे पहले, जो बात सामने आती है, वो है उसका पक्का इरादा। ये ऐसी पिच थी, जहां पर शुरूआत में रन नहीं बन रहे थे। कई बल्लेबाज जबरदस्ती शॉट्स खेलने की कोशिश में अपना विकेट गंवा बैठे। जब हालात मुश्किल थे, तो पडिक्कल ने सब्र दिखाया और साहस के साथ बैटिंग की। उन्होंने जैसे ही पहली बाउंड्री लगाई, आपने देखना कि उनका खेलने का अंदाज पूरी तरह से बदल गया।"

उन्होंने आगे कहा, "वो क्रिकेटिंग शॉट्स खेल रहे हैं और गेंद को शानदार तरीके से मार रहे हैं। अगर वे इसी तरह से बल्लेबाजी करते रहे, तो टीम इंडिया से उन्हें लंबे समय तक दूर नहीं रखा जा सकता। वे एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं और घरेलू क्रिकेट में भी खूब रन बनाए हैं। वो ड्रेसिंग रूम में एक लीडर की भूमिका निभा रहा है। पडिक्कल 25 साल की उम्र में अपने विचारों और लीडरशिप से योगदान दे रहे हैं। उन्हें इस तरह से देखना बहुत अच्छा लग रहा है।"

देवदत्त पडिक्कल का शानदार आगाज

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पहले मैच में पडिक्कल ने 26 गेंदों पर 61 रनों की पारी खेली थी। उनकी पारी ने मुकाबले को एकतरफा कर दिया था। इसके बाद दूसरे मैच में भी 29 गेंदों पर 50 रन बनाए। यानी दो मैचों में वे 111 रन बना चुके हैं।

यह भी पढ़ें- RR vs MI Pitch Report: गुवाहाटी की पिच पर बल्लेबाजों की आएगी शामत या गेंदबाज होंगे परेशान? जानिए क्या है ताजा हाल

यह भी पढ़ें- बोतल के कारण अंपायर पर चिल्ला पड़े रजत पाटीदार, कोच और दिनेश कार्तिक भी झल्लाए; Video हुआ वायरल