विराट कोहली और स्टीव स्मिथ के खेल की डेविड वार्नर ने की तुलना, बताया कितना है फर्क
ऑस्ट्रेलिया के ओपनर डेविड वार्नर ने भारतीय कप्तान और अपने पूर्व कप्तान के बल्लेबाजी के बारे में बताया। उनका कहना है दोनों की बल्लेबाजी उनकी टीम पर काफी असर डालती है।
नई दिल्ली, जेएनएन। ऑस्ट्रेलिया के ओपनर डेविड वार्नर ने भारतीय कप्तान विराट कोहली और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ के बीच के अंतर बताया है। उन्होंने बताया कि दोनों ही टीम से स्टार बल्लेबाज है। इनके रन बनाने से टीम का हौसला बढ़ता है जबकि ये फ्लॉप हो तो टीम बुझी हुई सी महसूस करती है।
वार्नर ने क्रिसबज पर बात करते हुए कहा, "विराट कोहली के अंदर चाहत और रन बनाने की भूख स्टीव स्मिथ से बिल्कुल अलग है। स्टीव मैदान पर जाकर बल्ले के बीचों बीच गेंद को मारना चाहते हैं और वह चीजों को ऐसे देखते हैं। वह मैदान पर जाकर गेंद पर अच्छे शॉट्स लगाते हैं और उनको इसमें मजा आता है वो अपनी पारी का पूरा मजा उठाते हैं मानो को वो आउट होना ही नहीं चाहते।"
वहीं विराट को लेकर उन्होंने कहा, "कोहली को पता होता है कि उनको मैदान पर टिकना है क्योंकि वो टिक जाते हैं तो उनकी टीम टॉप पर होगी। उन्होंने कहा, विराट भी बिल्कुल आउट होना नहीं चाहते हैं लेकिन वो यह भी जानते हैं कि अगर वो मैदान पर निश्चित समय बिताते हैं तो वह बहुत सारे रन बनाएं वो भी काफी तेजी से। वो आपके उपर टॉप पर हो सकते हैं। यह बाकी के आने वाले खिलाड़ियों को खुलकर खेलने की इजाजत देता है, खास भारतीय टीम में आप इसी वजह से काफी ऐसे ताबड़़तोड बल्लेबाज करने वाले खिलाड़ी देखते हैं।"
दोनों टीम का हौसला बढ़ाते हैं
"जब क्रिकेट की बात आती है तो इन दोनों (विराट और स्मिथ) ही खिलाड़ी मानसिक तौर पर काफी मजबूत हैं मानकता है, रन बनाने की। दोनों ही बल्लेबाजों को मैदान पर वक्त बिताना पसंद है। वो चीजों को नियंत्रित करते हैं सबका हौसला बढ़ाते हैं अगर ये रन बनाते हैं बाकियों का हौसला बढ़ जाता है। अगर ये सस्ते में आउट हो जाते हैं तो फिर आप ज्यादा समय महसूस करेंगे लोगों को हौसला थोड़ा सा गिर गया है। उन्हें लगता है कि अब हमें बेहतर करना होगा यह स्थिति बहुत ही अजीब होती है।"