विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली की खराब बैटिंग के बाद डेल स्टेन ने बल्लेबाजों की बड़ी कमी को किया उजागर, गिब्स ने भी बताई कमजोरी

Published: Tue, 28 Apr 2026 08:09 PM (GMT+05:30)

आईपीएल में सोमवार को दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज आरसीबी के गेंदबाजों के सामने कमजोर साबित हुए और सस्ते में आउट ...और पढ़ें

डेल स्टेन ने बताई बल्लेबाजों की कमजोरी

डेल स्टेन ने बताई बल्लेबाजों की कमजोरी

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

पीटीआई, नई दिल्ली: आईपीएल में सोमवार को आरसीबी के आगे धराशायी हुए दिल्ली के बल्लेबाजी क्रम को लेकर दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने कहा है कि वर्तमान समय में बल्लेबाज 'हार्ड लेंथ' के लिए पर्याप्त तैयारी नहीं कर रहे हैं।

आरसीबी के जोश हेजलवुड और भुवनेश्वर कुमार ने बल्लेबाजों की यह कमजोरी उजागर कर दी है। हेजलवुड और भुवनेश्वर ने पहले चार ओवरों में छह विकेट लेकर दिल्ली कैपिटल्स की बल्लेबाजी को तहस-नहस कर दिया।

अब डरते नहीं बल्लेबाज

स्टेन ने कहा कि बल्लेबाज अब डरते नहीं हैं, लेकिन वह हेजलवुड, भुवनेश्वर, कगिसो रबाडा और जोफ्रा आर्चर जैसे गेंदबाजों की सही लेंथ पर की गई गेंदों का सामना करने के लिए पर्याप्त अभ्यास नहीं करते हैं।

स्टेन ने एक्स पर लिखा कि बल्लेबाज भुवी (भुवनेश्वर), हेजलवुड, रबाडा और आर्चर जैसे तेज गेंदबाजों से खौफ नहीं खाते, लेकिन उनके मन में डर रहता है। वे ये भी जानते हैं कि ये दिग्गज गेंदबाज कहां गेंदबाजी करने वाले हैं, लेकिन वह इसकी पर्याप्त तैयारी नहीं करते हैं। उनके पास इस तरह की गेंदों का कोई जवाब नहीं होता है।

बस देखते रहिए

स्टेन ने कहा कि डर तकनीकी कौशल को लेकर है। इसमें अब बदलाव करना संभव नहीं है। देखते रहिए कि ये गेंदबाज अपना दबदबा बनाए रखते हैं या नहीं। इसे 'हार्ड लेंथ' यूं ही नहीं कहा जाता।

वहीं दक्षिण अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज हर्शल गिब्स ने स्टेन की टिप्पणी को बल्लेबाजी के नजरिए से समझाते हुए कहा कि बल्लेबाज इन गेंदबाजों के विरुद्ध आगे बढ़कर आक्रामक होकर नहीं खेलते हैं, जिससे उनकी लेंथ बिगाड़ सके। गिब्स ने कहा कि कोई भी बल्लेबाज उनकी लेंथ बिगाड़ने और उन पर तेजी से रन बनाने की कोशिश नहीं कर रहा है।

यह भी पढ़ें- PBKS vs RR Playing-11: पंजाब में आया 150 की रफ्तार से बॉलिंग करने वाला गेंदबाज, राजस्थान ने तूफानी बल्लेबाज को किया बाहर

यह भी पढ़ें- एक ताने से परेशान हो गए थे श्रेयस अय्यर, फिर खुद को बदलने की ठानी और मचा दिया हंगामा; खुद बताई दर्द भरी कहानी