'मेरे लिए सुरक्षित नहीं...', T20 World Cup के सवाल पर सामने आया बांग्लादेशी हिंदू कप्तान का डर
टी20 विश्व कप 2026 में बांग्लादेश की भागीदारी पर अनिश्चितता बनी हुई है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) सुरक्षा कारणों से ...और पढ़ें

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Bangladesh Captain Litton Das: टी20 विश्व कप 2026 से पहले बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड और आईसीसी के बीच टकराव जारी है। आज यानी 21 जनवरी को बांग्लादेश की टीम आईसीसी को अपना फैसला बताएगी कि वह टूर्नामेंट में खेलेगी या नहीं। इस कड़ी में बांग्लादेशी टीम के कप्तान लिटन दास ने एक हालिया बयान देकर सबको चौंका दिया है।
उनसे बीपीएल मैच के बाद मंगलवार यानी 20 जनवरी को जब टी20 विश्व कप 2026 विवाद से जुड़ा सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि ऐसा करना उनके लिए सुरक्षित नहीं है। टूर्नामेंट शुरू होने में लगभग दो हफ्ते बाकी हैं, लेकिन इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) के साथ विवाद के चलते बांग्लादेश की भागीदारी अभी भी साफ नहीं है।
बता दें कि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए ICC से अपने मैच भारत से श्रीलंका में शिफ्ट करने की मांग की थी। हालांकि, ICC इस मांग को मानने में हिचकिचा रहा है और कई मीटिंग के बाद भी कोई नतीजा नहीं निकला है। आज ये साफ हो जाएगा कि बांग्लादेश खेलेगा या नहीं।
Litton Das को किस बात का सता रहा डर?
दरअसल, बांग्लादेश प्रीमियर लीग (BPL) मैच के बाद 20 जनवरी को बात करते हुए, लिटन (Litton Das) से टूर्नामेंट के दौरान उपलब्ध पिचों के बारे में पूछा गया कि क्या वे वर्ल्ड कप की तैयारी में मददगार थीं। तो इस पर बांग्लादेश के कप्तान ने उनकी भागीदारी को लेकर अनिश्चितता का संकेत दिया। उन्होंने कहा कि उन्हें यह भी पक्का नहीं पता कि टीम इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेगी या नहीं।
लिटन ने आगे कहा,
"क्या आपको पक्का यकीन है कि हम वर्ल्ड कप खेलने जा रहे हैं? मेरी तरफ से, मुझे पक्का नहीं पता, किसी को भी पक्का नहीं पता। मुझे लगता है कि इस समय पूरा बांग्लादेश अनिश्चित है। कोई जवाब नहीं। मैं समझता हूं कि आप क्या सवाल पूछने वाले हैं। वह मेरे लिए सुरक्षित नहीं है। कोई जवाब नहीं।"
लिटन दास
क्या बांग्लादेश होगा बायकॉट?
बांग्लादेश सरकार के खेल सलाहकार आसिफ नजरुल ने दोहराया था कि किसी भी हालत में नेशनल टीम T20 वर्ल्ड कप के लिए भारत नहीं जाएगी, भले ही ICC ने BCB को 21 जनवरी तक अपनी भागीदारी पर फैसला लेने का अल्टीमेटम दिया हो।
अगर BCB 20 टीमों के टूर्नामेंट के लिए भारत न जाने पर अड़ा रहता है, तो मौजूदा रैंकिंग के हिसाब से स्कॉटलैंड बांग्लादेश (Bangladesh World Cup News) की जगह ले सकता है।
नजरुल ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा,
"मुझे नहीं पता कि स्कॉटलैंड को हमारी जगह शामिल किया जाएगा। अगर ICC इंडियन क्रिकेट बोर्ड के दबाव में आकर और गैर-जरूरी शर्तें लगाकर हम पर दबाव डालने की कोशिश करता है, तो हम उन शर्तों को स्वीकार नहीं करेंगे।"
आसिफ नजरुल
उन्होंने आगे कहा,
पहले भी ऐसे उदाहरण हैं जब पाकिस्तान ने कहा था कि वे भारत नहीं जाएंगे और ICC ने वेन्यू बदल दिया था। हमने लॉजिकल वजहों से वेन्यू बदलने के लिए कहा है, और हम बेमतलब के दबाव में आकर भारत में खेलने के लिए मजबूर नहीं हो सकते।
आसिफ नजरुल
PCB ने BCB का किया समर्थन
इतना ही नहीं पीसीबी ने आईसीसी (ICC) को ईमेल भेजकर कहा है कि वे भारत में खेलने से इनकार करने के बांग्लादेश के फैसले का पूरी तरह समर्थन करते हैं। ईएसपीएनक्रिकइंफो के अनुसार, ICC मीटिंग से एक दिन पहले, PCB ने ग्लोबल बॉडी को एक लेटर लिखकर कहा कि वह BCB के रुख का समर्थन करता है, जिसमें क्षेत्र में राजनीतिक अस्थिरता का हवाला दिया गया है और इस लेटर की कॉपी सभी ICC बोर्ड सदस्यों को भेजी गई है।
