विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पाकिस्तान में कप्तानी को लेकर एक बार फिर मचने वाला है घमासान? बाबर आजम की वजह से अफरीदी-आगा का कटेगा पत्ता

Published: Sat, 02 May 2026 11:11 PM (IST)Updated: Sat, 02 May 2026 11:18 PM (IST)

बाबर आजम ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम की कप्तानी को लेकर बड़ा बयान दिया है। उनकी ये प्रतिक्रिया ऐसे समय में ...और पढ़ें

बाबर आजम

बाबर आजम

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान के दिग्गज बल्लेबाज बाबर आजम ने नेशनल टीम में कप्तान के तौर पर वापसी करने को लेकर खुलकर बात की है। बाबर अब तक पाकिस्तान के दो बार कप्तान बन चुके हैं और खराब प्रदर्शन की वजह से उन्हें हटाया जा चुका है। हालांकि, पीएसएल 2026 में वे शानदार फॉर्म में चल रहे हैं और अब तक दो शतक जड़ चुके हैं। उनकी कप्तानी में पेशावर जल्मी फाइनल में भी पहुंच चुकी है।

जल्मी की टीम ने पीएसएल 2026 में शानदार खेल दिखाया है और 10 में से 8 मैचों में जीत हासिल की। इसके अलावा उन्हें एक मैच में हार मिली और एक मैच बारिश की वजह से रद हो गया था। बाबर और उनकी कप्तानी के शानदार प्रदर्शन को देखते हुए, उनके दोबारा से कप्तान बनने की चर्चा तेज हो गई है। इसको लेकर अब खुद बाबर ने बड़ा बयान दिया है।

बाबर आजम ने दिया बड़ा बयान

बाबर आजम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बात करते हुए कहा, "कप्तानी का मुद्दा अलग है। मेरा फिलहाल पूरा ध्यान पाकिस्तान सुपर लीग के फाइनल पर है। अगर भविष्य में ऐसी स्थिति आती है, तो मैं हमेशा वहीं करूंगा, जो पाकिस्तान क्रिकेट के हित में होगा।"

गौरतलब हो कि बाबर ने पहले सभी फॉर्मेट के कप्तान के पद से इस्तीफा दे दिया था। पाकिस्तानी टीम के भारत में खेले गए वर्ल्ड कप 2023 में खराब प्रदर्शन के बाद उन्होंने कप्तानी छोड़ने का फैसला किया था। हालांकि, इसके बाद 2024 टी20 वर्ल्ड कप से पहले उन्हें दोबारा कप्तान बनाया गया था। टी20 वर्ल्ड कप में टीम अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकी और अमेरिका से भी हार का सामना करना पड़ा था। टीम ग्रुप स्टेज से आगे नहीं बढ़ सकी थी और उसके बाद बाबर को कप्तानी से हटा दिया गया था।

बाबर आजम का शानदार प्रदर्शन

बाबर आजम पीएसएल 2026 में पेशावर की कप्तानी कर रहे हैं। उन्होंने बल्लेबाज और कप्तान के तौर पर शानदार प्रदर्शन किया है। बाबर ने टूर्नामेंट में 11 मैचों में खेलते हुए 84 की असाधारण औसत 146.26 की स्ट्राइक रेट के साथ 588 रन बनाए हैं। वे लीग में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने पीएसएल में किसी एक सीजन में सबसे अधिक रन बनाने के फखर जमान के रिकॉर्ड की भी बराबरी कर ली है।

यह भी पढ़ें- Raghu Sharma तो निकले बड़े 'कंजूस', 33 साल में किया IPL डेब्‍यू, पहले मैच में बल्‍लेबाजों को किया परेशान

यह भी पढ़ें- CSK vs MI: डेब्‍यू मैच में चमके रामकृष्ण घोष, CSK के ऑलराउंडर ने चटकाया भारतीय कप्‍तान का विकेट