विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Ranji Trophy Final: जम्मू-कश्मीर और कर्नाटक के बीच होगा फाइनल, आकिब नबी ने शेयर किया अपना प्‍लान

Published: Sun, 22 Feb 2026 07:57 PM (IST)

जम्मू-कश्मीर को पहली बार रणजी ट्रॉफी फाइनल में पहुंचाने में स्टार गेंदबाज आकिब नबी के शानदार प्रदर्शन ने उन्हें सुर्खियों ...और पढ़ें

आकिब नबी ने कमाल की गेंदबाजी की

आकिब नबी ने कमाल की गेंदबाजी की

HighLights

  1. मेरा ध्यान विकेट लेने पर, अपेक्षाओं पर नहीं: नबी

  2. केएससीए हुबली क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा मैच 

  3. 16 पारियों में 55 विकेट चटका चुके हैं आकिब नबी

हुबली, पीटीआई। जम्मू-कश्मीर को पहली बार रणजी ट्रॉफी फाइनल में पहुंचाने में स्टार गेंदबाज आकिब नबी के शानदार प्रदर्शन ने उन्हें सुर्खियों में ला दिया है, लेकिन अपनी जिंदगी के सबसे महत्वपूर्ण मैच से पहले वह दबाव में नहीं हैं।

मंगलवार से शुरू होने जा रहे जम्मू कश्मीर अैर कर्नाटक् के बीच इस अहम मुकाले से पहले उनका कहना है कि उनका ध्यान सिर्फ विकेट लेने पर है। वह बाहरी लोगों की बातों पर ध्यान नहीं दे रहे और न ही इसकी चिंता कर रहे कि उनसे क्या अपेक्षाएं की जा रही हैं।

नबी रणजी ट्रॉफी के मौजूदा सत्र में दूसरे सबसे सफल गेंदबाज हैं। उन्होंने 16 पारियों में 12.72 के शानदार औसत से 55 विकेट लिए हैं। लेकिन अब नबी का सामना फाइनल में आठ बार के चैंपियन कर्नाटक के मजबूत बल्लेबाजी क्रम से होगा। जिसमें भारत के बल्लेबाज लोकेश राहुल, देवदत्त पडिक्कल, करुण नायर, मयंक अग्रवाल और अच्छी फार्म में चल रहे रविचंद्रन स्मरण शामिल हैं।

नबी ने कहा कि मैं बस वर्तमान पर ध्यान केंद्रित कर रहा हूं। मैं फाइनल में अधिक विकेट लेने की कोशिश करूंगा। अपनी प्रक्रिया पर ध्यान केंद्रित करूंगा जिससे मुझे अब तक विकेट मिले हैं। मैं उन्हीं क्षेत्रों में गेंदबाजी करूंगा जहां मैं इस सत्र में गेंदबाजी कर रहा हूं। नबी ने कर्नाटक को घरेलू मैदान पर खेलने के फायदे को भी अधिक तवज्जों नहीं दी।

उन्होंने कहा कि मुझे बहुत अच्छा लग रहा है। हम सब इसके लिए कई वर्षों से कड़ी मेहनत कर रहे थे। हमने दिल्ली, बंगाल और मध्य प्रदेश के घरेलू मैदान पर जीत दर्ज की। हमें बस सकारात्मक रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि विकेट कैसा भी हो या परिस्थितियां कैसी भी हों, मुझे एक खास क्षेत्र में गेंदबाजी करनी होगी। नबी ने मुख्य कोच अजय शर्मा और गेंदबाजी कोच पी कृष्णकुमार की भी सराहना की।

रणजी ट्रॉफी में जम्मू-कश्मीर और कर्नाटक के बीच मंगलवार को होने जा रहे फाइनल से पहले जम्मू कश्मीर के स्टार गेंदबाज आकिब नबी ने कहा- वैसी ही गेंदबाजी करूंगा जैसी पूरे टूर्नामेंट में की है।

यह भी पढ़ें- कप्तान पडिक्कल के दोहरे शतक के दम पर कर्नाटक ने 11 सालों बाद की फाइनल में एंट्री, जम्मू-कश्मीर के खिलाफ होगा निर्णायक रण

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर ने रणजी ट्रॉफी फाइनल में पहुंचकर रचा इतिहास, CM उमर ने की टीम की तारीफ