विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

T20 World Cup: एबी डिविलियर्स के मुताबिक संजू सैमसन नहीं, ये भारतीय खिलाड़ी था प्‍लेयर ऑफ द टूर्नामेंट पाने का हकदार

Published: Fri, 13 Mar 2026 04:38 PM (IST)

साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्‍तान एबी डिविलियर्स ने कहा कि संजू सैमसन के बजाय टी20 वर्ल्‍ड कप 2026 में प्‍लेयर ...और पढ़ें

एबी डिविलियर्स और संजू सैमसन (Pic Credit - Instagram)

एबी डिविलियर्स और संजू सैमसन (Pic Credit - Instagram)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्‍तान एबी डिविलियर्स का मानना है कि टी20 वर्ल्‍ड कप में प्‍लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का अवॉर्ड संजू सैमसन के बजाय जसप्रीत बुमराह को मिलना चाहिए था। एबीडी के मुताबिक भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह प्‍लेयर ऑफ द टूर्नामेंट पुरस्‍कार पाने के प्रबल दावेदार थे।

याद दिला दें कि भारत ने 8 मार्च 2026 को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्‍टेडियम में न्‍यूजीलैंड को 96 रन से मात देकर तीसरी बार टी20 वर्ल्‍ड कप खिताब जीता था। भारत ने पहले बल्‍लेबाजी करके 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 255 रन बनाए थे। जवाब में न्‍यूजीलैंड की टीम 19 ओवर में 159 रन पर ढेर हो गई थी।

भारत को विशाल स्‍कोर तक पहुंचाने में संजू सैमसन (89) ने अहम भूमिका निभाई थी। वहीं, न्‍यूजीलैंड को जल्‍दी समेटने में जसप्रीत बुमराह (4 विकेट) ने प्रमुख किरदार अदा किया था। सैमसन को टी20 वर्ल्‍ड कप 2026 में शानदार प्रदर्शन के लिए प्‍लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया।

एबी डिविलियर्स ने क्‍या कहा

संजू सैमसन और जसप्रीत बुमराह के बीच काफी करीबी मुकाबला रहा। मैंने बुमराह का जिक्र क्‍यों किया? वो सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे तो प्‍लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के दावेदार बने। मगर मेरे लिए वो प्रमुख पल और अहम ओवर थे, जो उन्‍होंने किए और इसलिए मुझे लगता है कि वो खिताब पाने के हकदार थे। यह करीबी हो सकता था। मगर संजू सैमसन को चुना गया और उनके लिए क्‍या टूर्नामेंट रहा। उन्‍होंने अवसरों को भुनाया। भारत में तेज गेंदबाजी करना आसान नहीं, अगर आप जसप्रीत बुमराह नही हो। टूर्नामेंट के दौरान बुमराह भी कई बार खर्चीले साबित हुए। मगर जब सेमीफाइनल और फाइनल में प्रदर्शन मायने रखता है तब बुमराह ने शानदार ओवर डाले। मैंने पहले कभी ऐसे देखा नहीं। उनकी गेंदों पर प्रहार करना मुमकिन था, लेकिन जब अहम पल हो तो बुमराह की गेंद को छू पाना मुश्किल होता है। वो अलग ग्रह पर जाते हैं। एक शानदार प्रदर्शन करने वाले और भारतीय क्रिकेट के लिए बेजोड़ हैं। 

-

एबी डिविलियर्स ने अपने यूट्यूब चैनल पर राय दी

बुमराह का प्रदर्शन

बता दें कि जसप्रीत बुमराह ने टी20 वर्ल्‍ड कप 2026 में कुल 14 विकेट चटकाए। वो टूर्नामेंट में सबसे ज्‍यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे। फाइनल में बुमराह ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए चार कीवी बल्‍लेबाजों को अपना शिकार बनाया था। वैसे टी20 वर्ल्‍ड कप में बुमराह ने 26 मैचों में 40 विकेट झटके और इतिहास में पांचवें सबसे ज्‍यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने।

यह भी पढ़ें: सूर्यकुमार यादव की जगह टी20 टीम के कप्तान बनेंगे संजू सैमसन? पूर्व क्रिकेटर ने किया बड़ा दावा

 

यह भी पढ़ें: T20 World Cup 2026: संजू सैमसन को बाहर करने के बाद क्‍या बातचीत हुई थी? सूर्यकुमार यादव ने अब किया खुलासा