विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रायपुर में अमेरिका से लौटे IT एक्सपर्ट से 1.89 लाख की ठगी, मदद के बहाने बदला ATM कार्ड

Published: Sat, 10 Oct 2026 10:57 PM (GMT+05:30)

अमेरिका से लौटे आईटी विशेषज्ञ प्रणय पुष्कर राजवाड़े रायपुर में एटीएम कार्ड बदलकर ठगी का शिकार हो गए।

रायपुर में अमेरिका से लौटे IT एक्सपर्ट से 1.89 लाख की ठगी। (यह तस्वीर एआई द्वारा बनाआ गई है)

रायपुर में अमेरिका से लौटे IT एक्सपर्ट से 1.89 लाख की ठगी। (यह तस्वीर एआई द्वारा बनाआ गई है)

HighLights

  1. अमेरिका से लौटे आईटी विशेषज्ञ ठगी का शिकार हुए।

  2. रायपुर के एसबीआई एटीएम पर कार्ड बदलकर 1.89 लाख लूटे।

  3. डीडी नगर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया।

डिजिटल डेस्क, रायपुर। अमेरिका से भारत लौटे छत्तीसगढ़ के भिलाई निवासी आईटी विशेषज्ञ प्रणय पुष्कर राजवाड़े रायपुर में ठगी का शिकार हो गए।

वह रिंग रोड स्थित एसबीआई एटीएम से रुपये निकालने पहुंचे थे। मदद करने के बहाने करीब 35 से 40 वर्ष के एक व्यक्ति ने उनका कार्ड बदल दिया। तीन और चार अक्टूबर के बीच खाते से कुल 1.89 लाख रुपये निकाल लिए।

प्रयण अमेरिका की मेडिकल डिवाइस कंपनी में वरिष्ठ आईटी विश्लेषक है। प्रणय की शिकायत पर डीडी नगर थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपित के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।

बता दें कि प्रणय तीन अक्टूबर को अमेरिका से रायपुर पहुंचे थे और एयरपोर्ट से भिलाई स्थित घर जाते समय ठगी का शिकार हुए।