Move to Jagran APP

छत्‍तीसगढ़ में लड़कियों की गुंडागर्दी: 10वीं की छात्रा को घेरकर पीटा, कपड़े भी फाड़े

मैत्री विद्या निकेतन में पढ़ने वाली 10वीं की छात्रा के साथ अज्ञात लोगों ने मारपीट की। दो युवतियों और एक युवक ने उसे घेर लिया। छात्रा पर धारदार हथियारों से हमला किया गया। घटना की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

By Babita KashyapEdited By: Published: Wed, 03 Aug 2022 10:25 AM (IST)Updated: Wed, 03 Aug 2022 10:31 AM (IST)
छत्‍तीसगढ़ में लड़कियों की गुंडागर्दी: 10वीं की छात्रा को घेरकर पीटा, कपड़े भी फाड़े
मैत्री विद्या निकेतन में पढ़ने वाली 10वीं की छात्रा के साथ अज्ञात लोगों ने मारपीट की

भिलाई, जागरण आनलाइन डेस्‍क। छत्‍तीसगढ़ के रिसाली में मैत्री विद्या निकेतन में पढ़ने वाली 10वीं की छात्रा के साथ अज्ञात लोगों ने मारपीट की। आरोपितों ने छात्रा को घेर लिया और मारपीट की और उसके कपड़े भी फाड़ दिए। आरोपियों में तीन लड़कियां और एक युवक शामिल है। नेवई पुलिस ने घटना की शिकायत पर अज्ञात आरोपित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

loksabha election banner

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अंबेडकर स्कूल के पीछे मरोदा थाने की रहने वाली अनन्या सिंह मैत्री विद्या निकेतन रिसाली में 10वीं की छात्रा है। सोमवार की सुबह वह परीक्षा देने स्कूल गई थी। जैसे ही वह स्कूल के गेट के पास पहुंची। वहां एक अनजान लड़की ने उसे इशारा किया और उसे अपने पास बुलाया।

छात्रा पर धारदार हथियारों से हमला

छात्रा जब उसके पास गई तो उसके साथ आए दो युवतियों और एक युवक ने उसे घेर लिया। चारों ने उससे कहा कि उसने गलत लोगों से दुश्मनी कर ली है। इसके बाद चारों ने छात्रा पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। छात्रा दौड़कर अपने स्कूल गई और अपनी जान बचाई। घटना की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म

भिलाई। शादी का झांसा देकर चार साल तक नर्स का यौन शोषण करने वाले आरोपी के खिलाफ छावनी पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस के अनुसार कैंप-2 शारदा पारा निवासी आरोपी सलमान खान के खिलाफ दुष्कर्म की धारा के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

आरोपी ने चार साल तक युवती का यौन शोषण किया और इस दौरान उसका आपत्तिजनक वीडियो बना लिया। अब आरोपी पीड़िता को धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर कर रहा था। धर्म न बदलने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.