विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Chhattisgarh News: सुकमा में दो नक्सलियों ने किया सरेंडर, सिर पर था लाखों रुपए का इनाम

By AgencyEdited By: Babli Kumari
Published: Thu, 01 Jun 2023 03:16 PM (IST)

Chhattisgarh News छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में एक लाख रुपए की इनामी नक्सली ने सुरक्षाबलों के समक्ष आत्मसमर्पण ...और पढ़ें

सुकमा में दो नक्सलियों ने किया सरेंडर (प्रतीकात्मक फोटो)
सुकमा में दो नक्सलियों ने किया सरेंडर (प्रतीकात्मक फोटो)

सुकमा, एजेंसी। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में एक लाख रुपये के इनामी दो नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि विद्रोहियों ने बुधवार शाम यहां पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की दूसरी बटालियन के अधिकारियों के सामने 'अमानवीय' और 'खोखली' माओवादी विचारधारा से निराशा का हवाला देते हुए खुद को पेश किया।

पुलिस ने किया नक्सलियों की पहचान 

उन्होंने कहा कि पुलिस ने उनकी पहचान माओवादियों की सांस्कृतिक शाखा चेतना नाट्य मंडली (सीएनएम) के कमांडर वेट्टी राजा और मिलिशिया सदस्य रवा सोमा के रूप में की है।

उन्होंने कहा कि राजा के सिर पर एक लाख रुपये का इनाम था। अधिकारी ने कहा कि दोनों ने पुलिस को बताया कि वे नक्सलियों के लिए जिला पुलिस के पुनर्वास अभियान 'पुना नारकोम' (स्थानीय गोंडी बोली में गढ़ा गया एक शब्द जिसका अर्थ है नई सुबह या नई शुरुआत) से भी "प्रभावित" थे।

पुलिस ने कहा कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को छत्तीसगढ़ सरकार की आत्मसमर्पण और पुनर्वास नीति के अनुसार सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।