त्योहारी सीजन में सफर बेपटरी, 12 घंटे तक देर से चल रहीं राजधानी, दुरंतो समेत कई ट्रेनें
रायपुर रेलवे स्टेशन से रोजाना यात्रा करने वाले यात्रियों को ट्रेनों के बेपटरी हुए समय-चक्र के कारण भारी परेशानियों का ...और पढ़ें

त्योहारी सीजन में सफर बेपटरी, 12 घंटे तक देर से चल रहीं ट्रेनें
HighLights
त्योहारी सीजन में सफर बेपटरी, 12 घंटे तक देर से चल रहीं ट्रेनें
राजधानी, दुरंतो और गीतांजलि समेत कई प्रमुख ट्रेनें घंटों देरी से चल रहीं
जेएनएन, रायपुर। रायपुर रेलवे स्टेशन से रोजाना यात्रा करने वाले यात्रियों को ट्रेनों के बेपटरी हुए समय-चक्र के कारण भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। देश के विभिन्न हिस्सों से रायपुर जंक्शन पर आने वाली एक्सप्रेस, मेमू और प्रीमियम ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटों विलंब से पहुंच रही हैं।
त्योहारी सीजन में महत्वपूर्ण ट्रेनों के इस तरह घंटों लेट होने से बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। समय पर ट्रेनें न मिलने से यात्रियों का पूरा यात्रा शेड्यूल गड़बड़ा गया है।
रायपुर से बिलासपुर की ओर जाने वाली ट्रेनें
- राजधानी एक्सप्रेस : सुबह 9:55 बजे के बजाय लगभग 54 मिनट की देरी से सुबह 10:49 बजे रायपुर जंक्शन पहुंची।
- हावड़ा एसी दुरंतो एक्सप्रेस : अपने तय समय सुबह 8:13 बजे के बजाय 6 मिनट की मामूली देरी से सुबह 8:19 बजे पहुंची।
- शिवनाथ एक्सप्रेस : सुबह 5:00 बजे आने वाली यह ट्रेन साढ़े तीन घंटे से अधिक की भारी देरी से सुबह 8:30 बजे रायपुर जंक्शन पहुंची।
- छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस : निर्धारित सुबह 8:25 बजे के मुकाबले लगभग एक घंटा लेट होकर सुबह 9:17 बजे रायपुर पहुंची।
- कामाख्या कर्मभूमि एक्सप्रेस : सुबह 5:43 बजे के स्थान पर डेढ़ घंटे से अधिक विलंब के बाद सुबह 7:05 बजे पहुँची।
- गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू : सुबह 9:13 बजे के बजाय लगभग एक घंटे 45 मिनट की देरी से सुबह 10:58 बजे रायपुर जंक्शन पहुंची।
- अन्य ट्रेनें : दरभंगा एक्सप्रेस (दोपहर 2:17 बजे) और बिलासपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस (दोपहर 2:48 बजे) सहित अन्य ट्रेनें भी अपने निर्धारित समय से काफी विलंब से चल रही हैं।
रायपुर से दुर्ग, नागपुर, मुंबई की ओर जाने वाली गाड़ियां
- गीतांजलि एक्सप्रेस : निर्धारित समय रात 2:40 बजे की जगह दोपहर 2:09 बजे रायपुर पहुंची (लगभग 11 घंटे लेट)।
- चर्लापल्ली एक्सप्रेस : सुबह 6:20 बजे के बजाय सुबह 9:00 बजे रायपुर पहुंची।
- मुंबई एलटीटी एक्सप्रेस : सुबह 6:25 बजे के बजाय सुबह 9:24 बजे रायपुर पहुंची।
- अमरकंटक एक्सप्रेस : सुबह 6:55 बजे के स्थान पर सुबह 8:44 बजे रायपुर पहुंची।
- हावड़ा-मुंबई सीएसएमटी : सुबह 8:40 बजे की बजाय पूर्वाह्न 11:17 बजे रायपुर पहुंची।
- ओखा वीकेंड एक्सप्रेस : सुबह 9:25 बजे के बजाय दोपहर 2:30 बजे रायपुर पहुंची।
- पुरी-दुर्ग एक्सप्रेस : सुबह 10:30 बजे की बजाय दोपहर 12:38 बजे रायपुर पहुंची।
- आजाद हिंद एक्सप्रेस : सुबह 10:50 बजे के बजाय दोपहर 12:56 बजे (और वापसी में रात 1:04 बजे) रायपुर पहुंची।
- अहमदाबाद सुपरफास्ट एक्सप्रेस : दोपहर 1:30 बजे के स्थान पर दोपहर 3:21 बजे रायपुर पहुंची।
- अन्य ट्रेनें : संतरागाछी स्पेशल फेयर एक्सप्रेस (रात 1:25 बजे), रायगढ़ गोंडवाना एक्सप्रेस (रात 10:10 बजे) और भुवनेश्वर एसएफ एक्सप्रेस (रात 8:30 बजे) सहित अन्य गाड़ियां भी काफी विलंब से चल रही हैं।
