छत्तीसगढ़ में नशे का इंजेक्शन लगाकर किशोरी से दुष्कर्म, दो गिरफ्तार
आरोप है कि दो युवकों ने पहले किशोरी को रास्ते में रोककर बेल्ट से पीटा और जान से मारने की ...और पढ़ें

छत्तीसगढ़ में नशे का इंजेक्शन लगाकर किशोरी से दुष्कर्म।
डिजिटल डेस्क, बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले 14 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म और मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि दो युवकों ने पहले किशोरी को रास्ते में रोककर बेल्ट से पीटा और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद नशे का इंजेक्शन लगाया और दुष्कर्म किया।
पुलिस ने दोनों आरोपितों साहिल यादव और प्रहलाद धुरी को गिरफ्तार कर लिया है। जरहागांव थाने में दर्ज शिकायत के अनुसार, 29 सितंबर की शाम किशोरी अपनी सहेली के घर से लौट रही थी। इसी दौरान रास्ते में आरोपितों ने उसे रोक लिया और वारदात को अंजाम दिया।
इसके बाद उसे 500 रुपये देकर घटना के बारे में किसी को नहीं बताने के लिए धमकाया। छात्रा डर के कारण अपने घर नहीं गई और बस में बैठकर रतनपुर पहुंच गई। वहां एक अज्ञात महिला ने उसकी मदद की। अगले दिन 30 सितंबर को छात्रा घर लौटने के लिए निकली।
आरोप है कि घर लौटने के दौरान शाम करीब पांच बजे दोनों युवकों ने उसे फिर से पकड़ लिया और एक मकान में ले गए। यहां दोनों ने उसे नशे का इंजेक्शन लगाया और फिर दुष्कर्म किया।
