विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आर्केस्ट्रा देखने जा रही नाबालिग छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, 4 आरोपी गिरफ्तार

Published: Wed, 07 Oct 2026 11:06 PM (IST)

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में आर्केस्ट्रा देखने जा रही 15 वर्षीय नाबालिग छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म हुआ है।

सरगुजा में नाबालिग छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म की घटना (सांकेतिक तस्वीर)

सरगुजा में नाबालिग छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म की घटना (सांकेतिक तस्वीर)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में आर्केस्ट्रा देखने जा रही 15 वर्षीय नाबालिग छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म हुआ है। पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया, वहीं चौथे नाबालिग आरोपित को पुलिस अभिरक्षा में भेजा गया है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कक्षा आठवीं में पढ़ने वाली पीड़िता अपनी दो सहेलियों के साथ पैदल आर्केस्ट्रा कार्यक्रम देखने जा रही थी। रास्ते में बाइक और स्कूटी सवार चार परिचितों ने उन्हें कार्यक्रम स्थल तक छोड़ने का झांसा दिया। पीड़िता स्कूटी पर और उसकी दो सहेलियां बाइक पर बैठ गईं।

आरोपितों ने दो छात्राओं को लुंड्रा में कार्यक्रम स्थल पर उतार दिया, जबकि स्कूटी सवार छात्रा को युवक सुनसान जगह पर ले गया। वहां उसने अन्य साथियों के साथ छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता ने स्वजन को घटना की जानकारी दी।

मंगलवार को स्वजन ने शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, एक नाबालिग आरोपित को हिरासत में लिया गया है।