Move to Jagran APP

केन्द्रीय गृह मंत्री के बस्तर दौरे से पहले पुलिस को मिली कामयाबी, दो इनामी समेत 16 नक्सलियों ने किया सरेंडर

Chhattisgarh News दो इनामी नक्सली समेत 16 नक्सलियों ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है। इसमें एक 8 लाख के और एक 5 लाख के इनामी नक्सली ने भरमार बंदूक के साथ हिड़मा में सरेंडर किया है।

By Shalini KumariEdited By: Shalini KumariPublished: Fri, 24 Mar 2023 02:40 PM (IST)Updated: Fri, 24 Mar 2023 02:40 PM (IST)
केन्द्रीय गृह मंत्री के बस्तर दौरे से पहले पुलिस को मिली कामयाबी, दो इनामी समेत 16 नक्सलियों ने किया सरेंडर
सुकमा में 16 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

सुकमा, ऑनलाइन डेस्क। छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सलियों को अक्सर उपद्रव मचाते हुए देखा जाता है। इसी बीच, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के नक्‍सल प्रभावित बस्‍तर दौरे से ठीक पहले सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है। दरअसल, यहां एक साथ 16 नक्सली ने आत्मसमर्पण कर दिया है। इसमें दो इनामी नक्सली भी शामिल हैं।

loksabha election banner

16 नक्सलियों ने हथियार के साथ किया आत्मसमर्पण

मिली जानकारी के मुताबिक, 16 नक्सली ने आत्मसमर्पण कर दिया है, जिसमें एक 8 लाख का और एक 5 लाख का एक इनामी नक्सली भी शामिल है। इन दोनों पर कई मामले दर्ज थे और कई वारंट भी जारी किए गए थे। इन दोनों नकस्ली ने भरमार बंदूक के साथ हिड़मा ने किया सरेंडर है।

अभियान के तहत नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

सीआरपीएफ व जिला बल के संयुक्त प्रयास से उन्हें इतनी बड़ी कामयाबी मिली है। दरअसल, पुलिस ने इन नक्सलियों के खिलाफ पुना नर्कोम अभियान चलाया था। इस अभियान के तहत ही नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है।

5 नक्सली की हुई गिरफ्तारी

बीते गुरुवार को नक्सलियों ने जवानों पर हमला करने के लिए एंबुश लगा रखा था और जवानों पर हमला करने लगे। जवाबी कार्रवाई में जवानों ने भी नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब दिया और उसके बाद जवानों ने सर्चिंग के दौरान जंगल में छिपे 5 नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही, जवानों ने दावा किया है कि इस मुठभेड़ में पांच नक्सली घायल भी हुए हैं।

तलाशी के लिए बनाई नई टीम

फिलहाल, पुलिस को आशंका है कि इन जंगलों में और भी कई नक्सली छिपे हुए हैं, जिसके लिए जवानों की नई टीम बनाकर जंगल में भेजा गया है। कई जगह खून के धब्बे देखे गए है, जिसको देखकर अंदाजा लगाया गया है कि कुछ नक्सली घायल होने के कारण ज्यादा दूर नहीं भाग पाए होंगे।

हार्डकोर महिला नक्सली को मार गिराया

दरअसल, गृहमंत्री अमित शाह के बस्तर दौरे से पहले नक्सली लगातार काफी उत्पात मचा रहे हैं। वाहनों में आगजनी करके ये नक्सली विकास कार्यों को भी बाधित करने का प्रयास कर रहे हैं। इस कारण पुलिस ने पूरे इलाके में नक्सलियों की हर एक हरकत पर नजर बनाई हुई है। हाल ही में बस्तर पुलिस को एक हार्डकोर महिला नक्सली को मार गिराने के साथ ही 5 नक्सलियों को गिरफ्तार भी कर लिया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.