विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मिलावटी शराब के काले कारोबार का पर्दाफाश, 30 जिलों से होकर छत्तीसगढ़ पहुंची उत्तराखंड की शराब

Published: Mon, 14 Sep 2026 12:00 AM (IST)

राजनांदगांव में पुलिस ने उत्तराखंड की रॉयल गोवा शराब की बड़ी खेप पकड़ी, जो अवैध बॉटलिंग फैक्ट्री में छत्तीसगढ़ की शराब के नाम पर बेची जा रही थी।

राजनांदगांव में उत्तराखंड की रॉयल गोवा शराब की बड़ी खेप जब्त की गई

राजनांदगांव में उत्तराखंड की रॉयल गोवा शराब की बड़ी खेप जब्त की गई

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, राजनांदगांव। शराब तस्करी के लिए प्रमुख कारिडोर बन चुके छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में उत्तराखंड की रायल गोवा शराब की बड़ी खेप पकड़ी गई है। पुलिस के अनुसार, यह पहला मामला है जब किसी गैर सीमावर्ती राज्य की शराब इतनी बड़ी मात्रा में पकड़ी गई है। 

आशंका है कि शराब ट्रक के माध्यम से उत्तराखंड से मध्य प्रदेश फिर राजनांदगांव लाई गई थी। इसके लिए तस्करों को तीन राज्य उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश व मध्य प्रदेश के करीब 25 से 30 जिलों से होकर गुजरना पड़ा होगा।

राजनांदगांव में उत्तराखंड की शराब की बड़ी खेप जब्त की गई

शनिवार को साइबर सेल और पुलिस ने मोहरा चौकी अंतर्गत ग्राम मोहारा में अवैध बाटलिंग फैक्ट्री पर कार्रवाई की। यहां उत्तराखंड की 429 पौव्वा शराब बरामद हुई। साथ ही छत्तीसगढ़ की जम्मू स्पेशल व्हिस्की के 2,820 होलोग्राम, 2,541 लेबल, 263 खाली प्लास्टिक शीशियां, 330 लाल प्लास्टिक ढक्कन और 268 टूटे धातु के ढक्कन मिले। मिलावट की आशंका से लोगों की जान पर भी खतरा बना हुआ था। 

पुलिस ने दउवा वर्मा और नंदकिशोर वर्मा उर्फ नीतू उर्फ छोटे कट्टी को गिरफ्तार किया है जबकि महेन्द्र वर्मा उर्फ बड़ा कट्टी फरार है। प्रति पौव्वा 100 रुपये का मुनाफापुलिस ने उत्तराखंड की जो शराब बरामद की है कि उसकी कीमत 38 रुपये है। 

अंतरराज्यीय शराब तस्करी सिंडिकेट का पर्दाफाश

इसे छत्तीसगढ़ की जम्मू-कश्मीर व्हिस्की की खाली शीशियों में भरकर 140 से 150 रुपये की कीमत में बेचा जाता है। बड़ा सिंडिकेट काम कर रहा राजनांदगांव जिले में पिछले तीन वर्ष में कई बार शराब की अवैध बाटलिंग के मामले सामने आ चुके हैं जिसमें बड़ा सिंडिकेट शामिल है।

इसमें छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग के नकली होलोग्राम, शराब के लेबल और बोतलों के ढक्कन का उपयोग हो रहा है। पुलिस की जांच में पहले सामने आ चुका है कि यह सभी सामग्री नागपुर, पुणे, मुंबई और दिल्ली में तैयार होती है।

वर्जनजिस मात्रा में उत्तराखंड की शराब बरामद हुई है, आशंका है कि इसकी बड़ी खेप आई रही होगी। आशंका है कि इसमें मध्य प्रदेश के गिरोहों की संलिप्तता हो। पुलिस सभी तथ्यों की जांच कर रही है। - अंकिता शर्मा, पुलिस अधीक्षक