राजीव गांधी के क्लासमेट राजा साहब का अंतिम संस्कार, सीएम भी पहुंचे
खैरागढ़ रियासत के राजा रविंद्र बहादुर सिंह का अंतिम संस्कार सोमवार को हो गया। उनकी अंतिम यात्रा कमल विलास पैलेस से निकली और शिव मंदिर प्रांगण में उनका अंतिम संस्कार किया गया।
रायपुर/खैरागढ़। खैरागढ़ रियासत के राजा रविंद्र बहादुर सिंह का अंतिम संस्कार सोमवार को हो गया। उनकी अंतिम यात्रा कमल विलास पैलेस से निकली और परंपरा के मुताबिक शिव मंदिर प्रांगण में उनका अंतिम संस्कार किया गया। इससे पहले उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया। प्रदेश के सीएम डॉ रमन सिंह, उनके पुत्र व राजनांदगांव के सांसद अभिषेक सिंह समेत कई वीआईपी राजा साहब के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे। बड़ी संख्या में क्षेत्र की जनता भी पहुंची थी।
- राजा रविंद्र बहादुर सिंह का लंबी बीमारी के बाद रविवार शाम रायपुर के एक हॉस्पिटल में निधन हो गया था।
- वे खैरागढ़ रियासत के अंतिम रूलिंग चीफ राजा बहादुर वीरेंद्र बहादुर सिंह और रानी पद्मावती सिंह के बड़े बेटे थे।
- उनका जन्म 29 दिसंबर 1940 को हुआ था। दून स्कूल में वे पूर्व पीएम राजीव गांधी के क्लासमेट हुआ करते थे।
- बेहद प्रभावशाली राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखने के बावजूद राजा साहब को राजनीति कभी रास नहीं आई।
- वे अधिकांश वक्त पढ़ने-लिखने में लगाते रहे और कई भाषाओं के जानकार थे।
- सागर यूनिवर्सिटी के प्रतिभावान स्टूडेंट्स में उनकी गिनती होती थी।