छत्तीसगढ़: मतांतरण से मना करने पर जीजा को साली ने पीटा, रायपुर पुलिस ने दो महिलाओं को भेजा जेल
रायपुर के अमलीडीह में परिवार पर मतांतरण का दबाव बनाने और विरोध करने पर मारपीट का मामला सामने आया है। ...और पढ़ें
-1792773335750_m.webp)
जीजा को पीटने के आरोप में साली और सहेली गिरफ्तार (यह तस्वीर AI की मदद से बनाई गई है।)
HighLights
परिवार पर मतांतरण के लिए दबाव बनाने का आरोप लगा।
विरोध करने पर जीजा के साथ लात-घूंसों से मारपीट की गई।
पुलिस ने साली और उसकी सहेली को गिरफ्तार कर जेल भेजा।
डिजिटल डेस्क, रायपुर। रायपुर के अमलीडीह क्षेत्र में परिवार के सदस्यों पर मतांतरण के लिए दबाव बनाने और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर युवक की साली और उसकी सहेली को गिरफ्तार किया है।
पीड़ित ने आरोप लगाया कि उसकी साली और सहेली पहले उसकी पत्नी और नाबालिग बेटी को चर्च ले जाने लगीं। इसके बाद उसे और उसके 16 वर्षीय बेटे को भी ईसाई बनने के लिए दुष्प्रेरित करने लगीं। बेटे को चर्च ले जाने की शुरुआत भी कर दी गई थी।
शिकायतकर्ता के अनुसार, मतांतरण से इन्कार करने पर उसके साथ लात-घूंसों से मारपीट की गई।पुलिस के अनुसार, पीड़ित परिवार दूसरों के घरों में काम करके गुजर-बसर करता है। युवक का आरोप है कि उसका मोबाइल तोड़ने के साथ आरोपितों ने उसके घर में ताला लगा दिया और इलाज के लिए बाहर जाने से भी रोका। पीड़ित पिता-पुत्र की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई की है।
