रायपुर में पति ने की पत्नी और दो बेटों की हत्या, मतांतरण के कारण पड़ोसियों ने नहीं किया अंतिम संस्कार
रायपुर में एक पति ने अपनी पत्नी और दो बच्चों की चाकू से गोदकर हत्या कर दी और खुद को ...और पढ़ें
-1790527392612_m.webp)
पति ने की पत्नी और दो बेटों की हत्या (सांकेतिक तस्वीर)
HighLights
पति ने रायपुर में पत्नी और दो बच्चों की हत्या की।
मतांतरित होने के कारण पड़ोसियों ने अंतिम संस्कार से इनकार किया।
पुलिस और संस्था ने मृतकों का अंतिम संस्कार संपन्न कराया।
डिजिटल डेस्क, रायपुर। रविवार को पति ने अपनी पत्नी और दो बच्चों की हत्या चाकू से गोदकर कर दी। वारदात के बाद आरोपित ने खुद को भी चाकू से वार कर घायल कर लिया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों की पहचान खिलेश्वरी, 10 आशीष और आठ वर्षीय ज्ञान साहू के रूप में हुई है।
घटना रायपुर के माना थाना क्षेत्र की है। आरोपित के जेल जाने के बाद मृतकों का अंतिम संस्कार करने वाला कोई नहीं था। परिवार कुछ वर्ष पहले ईसाई धर्म में मतांतरित हो गया था। इस वजह से पड़ोसियों ने मां और दोनों बच्चों का अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया।
इसके बाद पुलिस के सहयोग से मोक्ष श्रद्धांजलि संस्था के द्वारा मृतकों का अंतिम संस्कार किया गया।आरोपित भुनेश्वर साहू मूल रूप से बालोद जिले का रहने वाला है। पुलिस की शुरुआती जांच में पत्नी के चरित्र पर शंका को वारदात की वजह माना जा रहा है।
पड़ोसियों ने यह भी बताया कि परिवार करीब दो वर्ष से साहू पारा में किराये के मकान में रह रहा था। पति-पत्नी दोनों सब्जी मंडी में काम करते थे। करीब दो महीने पहले आरोपित ने काम छोड़ दिया था।
वैवाहिक संबंध में चरित्र को लेकर लगातार शंका रहने से व्यक्ति में असुरक्षा, अविश्वास और तनाव बढ़ सकता है। बार-बार होने वाले विवाद और संवाद की कमी से स्थिति और बिगड़ सकती है। यदि व्यक्ति शंका को लेकर सामने वाले पर नियंत्रण रखने लगे, लगातार पूछताछ करे, धमकी दे या गुस्से में हिंसक व्यवहार करे, तो परिवार को हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों को परामर्श दिलाना चाहिए। डा. सुरभि दुबे, मनोरोग विशेषज्ञ
शनिवार रात करीब 1:30 बजे घटना हुई। पड़ोसियों से सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, तो दोनों बच्चों की मौत हो चुकी थी। पत्नी को अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शुरुआती जांच में चरित्र शंका को हत्या की वजह माना जा रहा है।- अभिषेक झा, एएसपी
