विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

छत्तीसगढ़: रायपुर में टार बनाने वाली फैक्ट्री में लगी भीषण आग, बुझाने की कोशिशें जारी

Published: Mon, 19 Oct 2026 04:48 PM (IST)

रायपुर के उरला औद्योगिक क्षेत्र में स्थित पोरवाल टार प्रोडक्ट्स लिमिटेड फैक्ट्री में भीषण आग लग गई है। पुलिस और ...और पढ़ें

रायपुर में एक फैक्ट्री में लगी आग

रायपुर में एक फैक्ट्री में लगी आग

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर में टार बनाने वाली एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। यह फैक्ट्री उरला औद्योगिक क्षेत्र में स्थित है। घटना उरला थाना पुलिस क्षेत्र की है।

रायपुर पश्चिम के अतिरिक्त डीसीपी आदित्य पांडे ने बताया, उरला औद्योगिक क्षेत्र स्थित पोरवाल टार प्रोडक्ट्स लिमिटेड में आग लग गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और दमकलकर्मी बचाव कार्य के लिए तुरंत मौके पर पहुंच गए। आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है।

उन्होंने आगे बताया कि इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। मामले की आगे जांच की जा रही है।

(न्यूज एजेंसी एएनआई के इनपुट के साथ)