यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 26, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
छत्तीसगढ़ के पूर्व CM भूपेश बघेल के खिलाफ CBI का एक्शन, रायपुर और भिलाई में आवास पर छापामारी
छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता भूपेश बघेल के रायपुर और भिलाई में स्थित घर में सीबीआई की टीम ...और पढ़ें

HighLights
- भूपेश बघेल के घर पर पहुंची सीबीआई की टीम
- भूपेश बघेल और उनके बेटे पर क्या है आरोप?
- ईडी की कार्रवाई का कांग्रेस नेताओं ने किया था विरोध
जेएनएन, रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम और कांग्रेस के वरिष्ठ नेत भूपेश बघेल के घर पर बुधवार को सीबीआई की टीम जांच करने पहुंची है। उनके रायपुर और भिलाई के घर पर सीबीआई की टीम पहुंची है और जांच कर रही है।
सीबीआई से पहले ईडी ने की थी जांच
बताया जा रहा है कि सीबीआई की टीम घर के अंदर जांच कर रही है और घर के बाहर भारी पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है। बता दें, सीबीआई से पहले प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने उनके घर पर छापा मारा था।
2161 करोड़ के कथित शराब घोटाले के मामले में भूपेश बघेल और उनके बेटे चैतन्य बघेल के खिलाफ जांच चल रही है। हालांकि, ईडी की कार्रवाई के दौरान कई कांग्रेसी नेताओं ने उनके घर के बाहर जमा होकर कार्रवाई का विरोध किया था। आज भी प्रदर्शन की आशंका के चलते पुलिस फोर्स तैनात किया गया है।

किस मामले को लेकर की गई छापेमारी?
बता दें, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के यहां बुधवार सुबह सीबीआई की टीम ने भारी पुलिस बल के साथ दबिश दी है। इन सभी के तार महादेव सट्टा से जुड़े होना बताया जा रहा है। फिलहाल जांच चल रही है।
भिलाई तीन पदुम नगर स्थित भूपेश बघेल के निवास सहित भिलाई के ही सेक्टर 9 में पुलिस के बड़े अधिकारी डॉ. आनंद छाबड़ा, पूर्व एसपी दुर्ग डॉ. अभिषेक पल्लव, दुर्ग के पूर्व एएसपी संजय ध्रुव के 32 बंगाल स्थित निवास पर टीम पहुंची हुई है।
किस पर क्या है आरोप?
इन सभी लोगों के महादेव सट्टा मामले में पूर्व में नाम आ चुके हैं। इसमें भारी मात्रा में कैश लेनदेन की बात चर्चा में थी। दुर्ग के पूर्व एसपी अभिषेक पल्लव द्वारा प्रतिमाह 10 लाख रुपये लिए जाने की चर्चा थी। इसी तरह से पूर्व एसपी द्वारा 75 लाख रुपये प्रतिमाह लेने की बात सामने आ चुकी है। इन सभी मामलों को लेकर ही सीबीआई की टीम सुबह-सुबह पहुंची है।
